Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP : गोली लगने से व्यक्ति घायल-कानपुर रेफर, पुलिस बोली..

shoots in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अबतक सूचना नहीं दी है। घटना की जानकारी कराई जा रही है।

गोली गले के किनारे को चीरती हुई निकली पार

जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के जितेंद्र सिंह (45) को बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली गर्दन के एक किनारे को चीरती हुई पार हो गई। लहूलूहान हालत में परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से कानपुर रेफर

बांदा में हत्या, 1 साल पहले डीजे डांस पर कहासुनी की थी खुन्नस, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा

कर दिया गया। घायल के छोटे भाई अखिलेश का कहना है कि वह नशे में थे। गोली कैसे लगी यह किसी को पता नहीं है। उधर, मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह का कहना है कि उनके पास घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने भी नहीं बताया है। जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें : चित्रकूट में नर्स से गैंगरेप, विरोध पर आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा, 4 के खिलाफ मुकदमा