Saturday, December 13सही समय पर सच्ची खबर...

जानिए! इस दिन होगी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा..जारी हुआ खास कार्यक्रम पत्र

name of new BJP statepresident willbe announced on this day special program letter released

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): UP BJP President: यूपी में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कब होगी? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं। इस जवाब को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे चुनाव कार्यक्रम का पत्र जारी किया है। इस पत्र में प्रमुख तारीखों की आधिकारिक घोषणा हुई है।

तीन दिन चलेगा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का पूरा कार्यक्रम

बीजेपी के लखनऊ मुख्यालय से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। अंतिम दिन ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र पांडे द्वारा जारी पत्र के अनुसार 12 दिसंबर को प्रदेश परिषद सदस्य की सूची जारी होगी।

13 दिसंबर को होगा चुनाव, 14 को नाम की घोषणा

13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय परिषद सदस्य का नामांकन होगा। फिर इसी दिन नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और नामांकन पत्र वापसी होगी। अगले दिन 14 दिसंबर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा होगी। पत्र के अनुसार, यदि आवश्यक हुआ तो मतदान प्रक्रिया होगी।

ये भी पढ़ें: यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रखा RSS-प्रदेश की राजनीतिक में मची हलचल 

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए 13 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक नामांकनपत्र दाखिल होंगे। चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी लखनऊ पहुंच रहे हैं। उनकी निगरानी में ही प्रदेश अध्यक्ष चुनाव होगा। केंद्रीय चुनाव अधिकारी एवं मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को चुनाव की प्रकिया पूरी करेंगे।

ये भी पढ़ें: हड़ताल पर रोक: यूपी में अगले 6 महीने के लिए एस्मा लागू

BJP4UP: लखनऊ आ रहे पीयूष गोयल-नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए उल्टी गिनती शुरू

हड़ताल पर रोक: यूपी में अगले 6 महीने के लिए एस्मा लागू

यूपी के मंत्री ने बनाई अपनी सेना-नाम रखा RSS-प्रदेश की राजनीतिक में मची हलचल

UP: भाजपा ने 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की-सत्ता के समीकरण पर पूरा जोर..

अयोध्या सांसद बोले, दलित हूं इसलिए राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं बुलाया

Update: कमला पसंद के मालिक की बहू ने की सुसाइड, यह बात आई सामने..