Friday, February 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बाॅबी की गोली मारकर हत्या

Mukhtar Ansari's shooter ShoaibKidwai shot dead in Barabanki

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बाॅबी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाराबंकी के सिविल लाइन निवासी शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।

मृतक पर दर्ज थे कई आपराधिक मुकदमें

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Kidwai shot dead in Barabanki

बताते हैं कि शोएब किदवई उर्फ बॉबी अपनी कार से लखनऊ की ओर से बाराबंकी जा रहे थे। असैनी मोड़ ब्रिज के ऊपर जैसी ही कार पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीँ। गोली लगने से वह घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव मुठभेड़ में ढेर

सूचना पर पुलिस पहुंची और अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्पित विजय वर्गीय और एएसपी विकास त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Kidwai shot dead in Barabanki
मृतक (फाइल फोटो)

लखनऊ जेलर हत्याकांड में भी आरोपी

उधर, फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि कि मृतक शोएब लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था। उसपर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज थे।

पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है। हालांकि, प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पुरानी रंजिश माना जा रहा है। सही कारण पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी

यूपी में होली से रमजान तक हाई अलर्ट, CM Yogi के सख्त आदेश