Tuesday, July 2सही समय पर सच्ची खबर...

मोदी कैबिनेट-3 : यूपी के 10 मंत्री, किसको मिला कौन सा विभाग, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट..

UP 10 minister got which department in modi cabinet

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : एनडीए की मोदी सरकार की कैबिनेट में यूपी से 10 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। आज इन सभी को विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। दो मंत्रियों, राजनाथ सिंह और हरदीप पुरी (राज्यसभा सदस्य) को कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं 7 मंत्रियों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

राजनाथ सिंह फिर बने रक्षा मंत्री

Modi Cabinet : Which UP minister got which department

राजनाथ सिंह को अबकी बार भी रक्षा मंत्री बनाया गया है। उनका दबदबा बरकरार है। हरदीप पुरी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं। इसके अलावा 6 और राज्य मंत्री बने हैं। इनमें पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज सांसद पंकज चौधरी, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..