
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंडी पछुआ हवाओं के साथ ठंड अब पैर पसारने वाली है। अभी मौसम दिन में गुनगुनी धूप और रात में ठंड का एहसास करा रहा है। मगर 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं अब तेजी से पारा गिरा रही हैं। अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश में बड़ी तेजी से मौसम बदलने का अलर्ट जारी हुआ है।
रात में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में दिन और रात का पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़केगा। ऐसे में ठंड तेजी से बढ़ेगी। कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ेगी। साथ ही मौसम में गलन और शीत लहर चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो तापमान आगे भी ऐसे ही लुढ़कने का अनुमान है।
पछुआ हवाओं के चलते कोहरे की संभावना अभी कम
यह हाल रहा तो जल्द ही पूरा प्रदेश शीतलहर चपेट में आ जाएगा। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 48 घंटों में मौसम तेजी से बदलेगा। पारा नीचे लुढ़केगा। ऐसे में सर्दी से बचाव की तैयारी रखें। हालांकि पछुआ हवाओं के कारण अभी कोहरे की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें: यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली रैली रद्द-TET अनिवार्यता के विरोध में था आयोजन
जरा जानिए! तकिए के नीचे काली मिर्च रखकर सोने से क्या होता है..
यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली रैली रद्द-TET अनिवार्यता के विरोध में था आयोजन
..जब विदाई के बीच दुल्हन को ले भागा कार चालक-घर वालों के उड़े होश..ऐसे सुलझा मामला
UP: स्पा की आड़ में भाजपा नेत्री के फ्लैट में सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 लड़कियों समेत 13 अरेस्ट..
देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग
मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में..
