Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दिनभर पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ, नीचे इंतजार में वन विभाग की टीम, फिर पिंजरा रख लौटी..

leopard was sitting on tree all day, forest department kept waiting below, then team returned after keeping cage

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बाराबंकी जिले में आज ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए, जब अचानक एक तेंदुआ वहां घुस आया। लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की। तेंदुआ भागकर पेड़ पर चढ़ गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने पहुंची। लेकिन हाथ मलती नजर आई। दरअसल, पेड़ पर बैठे तेंदुआ को वन विभाग की टीम भी नीचे बैठी देखती रही। कोशिशों के बावजूद वह नीचे नहीं उतरा। शाम हो गई तो वन विभाग के लोग पिंजरा रखकर लौट गए। गांव के लोगों में दहशत बरकरार है। यह पूरा मामला बाराबंकी जिले के अकंबा मजरे बसारी गांव का है।

ग्रामीणों के शोर मचाने पर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ

बताया जाता है कि गांव में एक मिर्ची के खेत में सुबह तेंदुआ बैठा देखा गया। जानकारी हुई तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। शोर से डरकर तेंदुआ बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया।

ये भी पढ़ें : UP : परीक्षा दे रही छात्रा ने अचानक कालेज की चौथी मंजिल से लगाई छलांग

गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। आबादी से करीब 500 मीटर दूर तेंदुआ पेड़ पर बैठा मिला। लेकिन तेंदुआ के पेड़ पर बैठा होने के कारण वन विभाग की टीम भी बेबस सी नजर आई। उसे नीचे नहीं उतारा जा सका।

तेंदुए ने ड्रोन को पंजा मारकर नीचे गिराया

वन विभाग की टीम ने एक ड्रोन कैमरे को तेंदुआ के पास पहुंचाया। ताकि कुछ हरकत हो, लेकिन तेंदुआ ने उसे पंजा मारकर नीचे गिरा दिया। सुबह से शाम हो गई। तेंदुआ पेड़ पर बैठा रहा और वन विभाग की टीम नीचे बैठी इंतजार करती रही। शाम को वन विभाग के लोग पिंजरा रखकर लौट गए।

शाम को पिंजरा रखकर वापस लौटी टीम

इस उम्मीद में कि शायद तेंदुआ नीचे उतरकर पिंजरे में फंस जाए। इस मामले में वन विभाग के एसडीओ डा. एनके सिंह का कहना है कि तेंदुए को रेस्‍क्यू नहीं किया जा सका। इसकी वजह ग्रामीणों की गलती रही। कहा कि अंधेरा होने के कारण पिंजरा रखकर जा रहे हैं। शायद सुबह तक तेंदुआ पिंजरे में फंस जाए। जानकारी के अनुसार अबतक तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका है।

ये भी पढ़ें : Weather News : यूपी के इन जिलों में ‘असानी’ तूफान और बारिश का अलर्ट, कानपुर-बुंदेलखंड में बढ़ेगी तपन..