Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

लाखों के पुराने नोट मिलने से हड़कंप, हाथ में नोट लेकर घूम रहा युवक, वीडियो हो रहा वायरल

समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के किदवईनगर के संजयवन में पुराने 1000-500 के नोट मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि नोटों को सबसे पहले कुछ मार्निंग वाक पर जाने वाले लोगों ने देखा। इसके बाद आसपास मौजूद कुछ लोगों में नोटों को अपने पास रखने को लेकर छीना-झपटी मच गई।

किदवई नगर के संजयवन में मिले नोट 

इस दौरान एक लड़के का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसके हाथ में 30-35 हजार के पुराने नोट हैं। यह लड़का पूरा वाक्या बता रहा है। हांलाकि पुलिस को अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में बोले अमित शाह, बीजेपी नहीं भ्रष्टाचार के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पर भी निशाना

उधर, घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि ये नोट किसी ने घर में रखे होंगे। बाद में बेकार होने जाने के चलते अब निकालकर फेंक दिए होंगे।