Wednesday, February 4सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

Bullion trader in Kanpur kills two sons and then commits suicide

समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी के बिल्हौर में एक सर्राफा कारोबारी ने अपने दो बेटों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर ली। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों एक बेटे और कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

अरौल कस्बे में हुई घटना से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, अरौल के हाशिमपुर में कारोबारी अजय कटियार (35) ने अपने दो बेटों रुद्र (12) व शुभम (7) की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर ली। आज सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया।

पिता के नाम छोड़ा कारोबारी ने सुसाइड नोट

कमरे के अंदर ओम ज्वैलर्स के मालिक अजय कटियार जमीन पर पड़े थे। उनके गले मे साड़ी का फंदा था। मगर वह टूटा हुआ था। दोनों बेटे शुभ और रुद्र भी गंभीर रूप से घायल हालत में थे। कहा जा रहा है कि सर्राफा कारोबारी ने बेटों की अपनी समझ में मारकर खुद भी जान दी है। हालांकि, एक बेटे की जान बच गई है। मगर उसकी हालत गंभीर है।

कारोबारी की पत्नी की पहले हो चुकी है मौत

डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिठी मौके पर पहुंचे और जांच कराई। ‘सराफा कारोबारी ने पिता के नाम के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखा है कि उतने ही बच्चा पैदा करने चाहिए जीतने की परवरिश हो सके। मैं अपने बच्चों को किसके सहारे छोड़ कर जाऊं इनको भी ले जा रहा हूं।’

ये भी पढ़ें: यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

अच्छी खबर: यूपी में 7994 लेखपालों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..

अच्छी खबर: हार्ट अटैक के मरीजों को अब निशुल्क लगेगा 40 हजार का इंजेक्शन

UP: भीषण ठंड में इन जिलों में स्कूल बंद, लखनऊ-सीतापुर समेत कई जिलों में समय बदला

UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार

अमरोहा: सऊदी में निकाह-नेपाल से मारी एंट्री-मंडी धनौरा में बांग्लादेशी रीना बेगम गिरफ्तार