Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Loksabha Election : जयंत चौधरी का बड़ा दांव, बिजनौर-बागपत से RLD प्रत्याशियों का ऐलान, विधान परिषद और..

RLD's Jayant Chaudhary's big bet, announcement of two candidates

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Loksabha Election 2024 इंडिया गठबंधन से छिटक कर एनडीए में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी ने आज सभी पत्ते खोल दिए हैं। उन्होंने बड़ा दांव चला है। सोमवार को आरएलडी के जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। साथ ही विधान परिषद चुनाव 2024 के लिए एक उम्मीदवार का भी ऐलान किया।

बिजनौर और बागपत में उतारे अपने प्रत्याशी

आरएलडी ने लोकसभा चुनाव 2024 के अपने प्रत्याशियों के तौर बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान के नामों का ऐलान किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए योगेश चौधरी के नाम की घोषणा की है। बताते चलें कि सोमवार सुबह तक अटकलें लगाई जा रही थीं कि बागपत लोकसभा सीट से खुद जयंत चौधरी ताल ठोक सकते हैं। या फिर उनकी पत्नी चारू चौधरी भी चुनाव लड़ सकती हैं। आज शाम होते-होते इन अटकलों पर विराम लग गया। वहीं मंगलवार को यूपी मंत्री मंडल के विस्तार की उम्मीद है। उसमें भी आरएलडी से एक मंत्री का बनना तय है।

ये भी पढ़ें : UP Politics : बहुत ही जल्द मंत्रीमंडल का विस्तार, राजभर-दारा और RLD से एक..