Sunday, December 7सही समय पर सच्ची खबर...

जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा

Jalaun: Station House Officer shot dead in police station-case filed against female constable

समरनीति न्यूज, लखनऊ: जालौन में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की शुक्रवार रात थाना परिसर में स्थित आवास में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनकी सर्विस रिवाल्वर से चली। बताते हैं कि घटना के बाद एक महिला सिपाही मिनाक्षी शर्मा को उनके आवास से भागते देखा गया। दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही के खिलाफ पति की हत्या का मुकदमा लिखाया है।

पत्नी ने महिला सिपाही पर लगाए ये आरोप..

उनका कहना है कि उनके पति कभी सुसाइड नहीं कर सकते हैं। महिला सिपाही ने ही गोली मारकर उनके पति की हत्या की है।

उधर, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि महिला सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। महिला सिपाही से पूछताछ हो रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: झांसी-भोपाल: वाणिज्यकर अधिकारी के यौन उत्पीड़न में डिप्टी कमिश्नर बर्खास्त, यह है पूरा मामला..

झांसी-भोपाल: वाणिज्यकर अधिकारी के यौन उत्पीड़न में डिप्टी कमिश्नर बर्खास्त, यह है पूरा मामला..