
समरनीति न्यूज, बांदा: पूरा प्रदेश इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों का समय बदल दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद बांदा में प्रशासन इस मामले में संवेदनहीन नजर आ रहा है।
राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में स्कूलों का समय बदला
यहां छोटे बच्चों के स्कूलों की टाइमिंग बदलने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। भीषण ठंड में बच्चे कांपते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है।
ये भी पढ़ें: UP: भीषण ठंड में इन जिलों में स्कूल बंद, लखनऊ-सीतापुर समेत कई जिलों में समय बदला
अब प्रशासन भी बच्चों के ठंड से बचाव के मुद्दे पर संवेदनहीन नजर आ रहा है। वहीं शहर के गणमान्य लोगों का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए स्कूलों का समय बदलना चाहिए। इसमें देरी ठीक नहीं है।
भीषण ठंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाना जरूरी

छोटे बच्चे ठंड से जल्दी प्रभावित होते हैं। यह बच्चों की सुरक्षा का सवाल है। समाजसेवी जयराम सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विमल सिंह, राजेंद्र सिंह परिहार, व्यवसाई जेपी गुप्ता (जेपी कंप्यूटर), संजय गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि शीतलहर से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। स्कूलों का समय बिना देरी किए बदल देना चाहिए। बाकी शहरों में भी स्कूलों का समय बदल गया है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं? भारत की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में…साइकिल भी निकल जाती है आगे..
UP: भीषण ठंड में इन जिलों में स्कूल बंद, लखनऊ-सीतापुर समेत कई जिलों में समय बदला
यूपी: आज से पूरे प्रदेश में पछुआ हवाएं..इन 42 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट..
