Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात..

In Meerut miscreants shot inspector

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मेरठ में बड़ी वारदात हो गई है। कार चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस के घेरे जाने पर दरोगा को गोली मार दी। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। सीने पर गोली लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। वहीं दरोगा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में ताबड़तो़ड़ छापेमारी कर रही है।

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुई वारदात

जानकारी के अनुसार मेरठ में थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत देर रात एक मंडप के बाहर से बदमाशों कार चोरी करके भाग रहे थे। कार में जीपीएस लगा था, लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार को लिसाड़ी गेट के पास घेर लिया। पुलिस से उनकी भिड़ंत हो गई।

AyodhyaRamMandir : उमा भारती-साध्वी ऋतंभरा फफक-कर रोईं, प्राण प्रतिष्ठा के भावुक क्षण..

एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ भी लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। एक गोली कंकरखेड़ा हाइवे चौकी इंचार्ज मुनेश के सीने में जा लगी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें गाजियाबाद रेफर किया गया है।

पूरे पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 4 पुलिस टीमें लगाईं। बताते हैं कि दरोगा मुन्नेश सिंह कसाना पुत्र दीवान सिंह आगरा जिले के चिरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम बलिकापुरा के रहने वाले हैं। वह एक साल पहले गाजियाबाद से तबादला होकर मेरठ आए थे।

ये भी पढ़ें : कानपुर : रेसलर खली ने राम मंदिर नहीं जाने वालों को यह सलाह..