
समरनीति न्यूज, लखननऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शादी से ठीक पहले महिला सिपाही का अपहरण हो गया। अपहरण करने का आरोप मवाना क्षेत्र के गांव ढिकोली के बदमाश अंकित ठाकुर पर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने तत्काल दो टीमें गठित कर महिला सिपाही की तलाश में एसटीएफ को भी लगाया।
महिला सिपाही के अपहरण की सूचना से महकमे में मचा हड़कंप
हालांकि, पुलिस ने कुछ घंटों बाद महिला सिपाही को बरामद कर लिया है। उसका मेडिकल चेकअप कराने के बाद कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर सादात गांव की युवती यूपी पुलिस में सिपाही है।
ये भी पढ़ें: जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा
वह वर्तमान में मुजफ्फरनगर के एक थाने में तैनात है। उसकी शादी उसी के थाने पर तैनात सिपाही से तय हुई थी। शनिवार रात गांव में महिला सिपाही की बारात आनी थी। शादी से कुछ घंटे पहले ही महिला सिपाही के अपहरण की खबर सामने आई।
हिस्ट्रीशीटर है महिला सिपाही के अपहरण का आरोपी अंकित
परिजनों ने थाने में तहरीर देकर ढिकोली के बदमाश अंकित पर उनकी बेटी को उठा ले जाने का आरोप लगाया है। अंकित हिस्ट्रीशीटर है और उसका बड़ा आपराधिक इतिहास है। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला सिपाही की सकुशल बरामदी के लिए पुलिस टीमें गठित की।
अपहरण की रिपोर्ट हुई दर्ज, महिला सिपाही को किया बरामद
पुलिस की दो टीमों के अलावा यूपी एसटीएफ को भी महिला सिपाही की बरामदगी के लिए लगाया गया है। उधर, पुलिस ने महिला कांस्टेबल को करीब 8 घंटे बाद बरामद कर लिया। रविवार शाम उसे मवाना थाने ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: झांसी-मुरादाबाद: दारोगा ने महिला सिपाही से दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप-मुकदमा
बताते हैं कि वहां एसपी देहात ने बरामद हुई महिला सिपाही से पूछताछ की। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला सिपाही को कहां से बरामद किया गया है।
मेडिकल कराने के बाद युवती को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि सोमवार को महिला का मेडिकल होगा। कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे कार्रवाई होगी। उधर, लड़के वालों ने आज महिला सिपाही के घर बारात ले जाने से इंकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर, एनकाउंटर में ढेर हुआ महिला सिपाही से सरयू एक्स. में दरिंदगी करने वाला अनीस, 3 पुलिसकर्मी घायल
जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा
झांसी-मुरादाबाद: दारोगा ने महिला सिपाही से दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप-मुकदमा
UP: एनकाउंटर में ढेर हुआ रेपिस्ट-साइको किलर, बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के बाद से था फरार
Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?

