समरनीति न्यूज, लखनऊ: गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ साहब के आगे मत्था टेकते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमन किया। दरअसल, सोमवार को डीएवी कॉलेज में प्रकाश पर्व कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी शामिल हुए। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। समागम में आए बच्चों को टॉफी-चॉकलेट बांटी।
सीएम बोले, गुरु गोबिंद सिंह जी शहीद के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता भी
कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज शहीद पिता के पुत्र हैं और वे शहीद पुत्रों के पिता भी हैं। कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने अपना शीश दे दिया, लेकिन देश का शीश नहीं झुकने दिया। उन्होंने देश और धर्म के लिए अपनी शहादत दे दी और कश्मीर को बचाया, जो आज भी भारत का हिस्सा है।
‘चार मुए तो क्या हुआ, जीवित कई हजार…’ यह मंत्र आज भी दे रहा प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ते हुए गुरु गोविंद सिंह जी ने सबकुछ खोने के बाद भी एक ही बात कही कि चार मुए तो क्या हुआ, जीवित कई हजार..यह मंत्र आज भी पूरे भारत के लिए नई प्रेरणा देने वाला है। ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं, तब गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं…’ गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा का यह भाव आज की पीढ़ी को भी नई ऊर्जा का संचार करता है। आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
जातिभेद और छुआछूत खत्म करने के लिए की खालसा पंथ की स्थापना
सीएम योगी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने जाति-भेदभाव, छूआछूत की भावना को खत्म करने के लिए व देश-धर्म को बचाने के लिए खालसा पंथ की स्थापना की।
ये भी पढ़ें: 554वां प्रकाश पर्व : सीएम योगी बोले- सिख दुनियाभर में छाए, मुगलों का अता-पता नहीं
कहा कि सिख गुरुओं, गुरु नानक देव, गुरु अर्जुन देव, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज तक ने जो परंपरा डाली, उनका गौरवशाली इतिहास आज भी प्रेरणा प्रदान कर रहा है। यह भी कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के विचित्र नाटक का अध्ययन कीजिए, पता चलेगा कि वे दिव्य महापुरुष थे, जो पूर्व जन्म और उन स्थितियों के बारे में भी बता रहे हैं, जिसे देखकर रोंगटे खड़े होते हैं।
‘सौभाग्य की बात कि यहियागंज गुरुद्वारे में ठहरे गुरु तेज बहादुर सिंह जी’
कहा कि लखनऊ का सौभाग्य है कि गुरु तेग बहादुर सिंह जी महाराज गुरु गोबिंद सिंह जी को बाल्यकाल में लाकर यहियागंज गुरुद्वारे में ठहरे थे। इतनी ऐतिहासिक परंपरा का
554वां प्रकाश पर्व : सीएम योगी बोले- सिख दुनियाभर में छाए, मुगलों का अता-पता नहीं
संरक्षण करना, उसे बढ़ाकर भावी पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराया जाना हमारा दायित्व बनता है। गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष होने के कारण यह वर्ष हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सिख भाइयों को दीं प्रकाश पर्व की बधाइयां
जैसे गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को बड़े उत्साह से आयोजित किया था। अब इन आयोजनों को भी बड़े पैमाने पर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी सभी सिख भाइयों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इसके अलावा कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा, डॉ. हरजोत सिंह, सतनाम सिंह सोढ़ी, पार्षद राजू गांधी, सरदार दलजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: यूपी: इन जिलों में बारिश के आसार, घने कोहरे की चपेट में लखनऊ समेत पूरा प्रदेश
यूपी: इन जिलों में बारिश के आसार, घने कोहरे की चपेट में लखनऊ समेत पूरा प्रदेश