Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ पहुंचीं अटल जी की अस्थियां, गोमती में हुआ विसर्जन  

समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की अस्थियां आज लखनऊ पहुंच गई हैं। उनका अस्थिकलश लेकर खुद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ पहुंचे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट से निकलने पर लोगों ने जगह-जगह पुष्पांजलि दी। प्रशासन ने पहले ही भीड़ के मद्देनजर 11 बजे तक सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए थे। आज झूलेलाल वाटिका में कार्यक्रम के दौरान गोमती में अटल जी की अस्थियों का विसर्जित किया गया।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह लेकर पहुंचे, एयरपोर्ट से झूलेलाल वाटिका तक लोगों ने दी पुष्पांजलि 

बताते चलें कि अटलजी की अस्थियों को गोमती में विसर्जित किया जाएगा। राजधानी के झूलेलाल वाटिका में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने प्रिय नेता को पुष्पांजलि दी। इस दौरान विधानसभा मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर भी एक सभा आयोजित हुई। वहां भी पुष्पांजलि दी गई।

प्रदेश में 16 स्थानों पर अलग-अलग नदियों में होगा अस्थियों का विसर्जन 

भाजपा मीडिया सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 16 अलग-अलग स्थानों पर प्रमुख नदियों में अटल जी की अस्थियों का विसर्जन होना है। 24 अगस्त को पार्टी के प्रदेश कार्यालय से सुबह 9 बजे प्रमुख नदियों में अस्थियों के विसर्जन के लिए 16 कलश भेजे जाएंगे। इस दौरान योगी सरकार का एक मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी कलश लेकर जाएगा।

ये मंत्री और प्रदेश मंत्री ले जाएंगे विसर्जन को अस्थि कलश 

बताया जाता है कि लखनऊ से वाराणसी में गंगा नदी में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य अस्थि कलश लेकर जाएंगे और विसर्जन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः नहीं रहे अटल बिहारी बाजपेई, एम्स में ली अंतिम सांसें

इसी क्रम में लखनऊ से गोरखपुर राजघाट राप्ती नदी तक राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह अस्थिकलश लेकर जाएंगे। यह कलश यात्रा 25 अगस्त को गोरखपुर पहुंचेगी। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अस्थि विसर्जन होगा।