
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के लखीमपुर खीरी में आज सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया है। लखीमपुर खीरी-बहराइच नेशनल हाइवे-730 पर सुबह लगभग 8 बजे हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 7 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में शामिल लोग बहराइच के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मृतकों में बहराइच के रहने वाले..
बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में कुल 12 लोग बैठे थे। पुलिस का कहना है कि मैजिक में सवार लोग लखीमपुर से मजदूरी कर वापस अपने गांव नानपारा जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं हादसा का कारण ओवरस्पीड कहा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: UP: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत-एक घायल
ये भी पढ़ें: सीतापुर में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत-टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस
UP: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत-एक घायल
सीतापुर में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत-टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस
सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस
