UP: लखीमपुर खीरी में हाइवे पर भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत-कई घायल
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के लखीमपुर खीरी में आज सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। लखीमपुर खीरी-बहराइच नेशनल हाइवे-730 पर यह सड़क हादसा सुबह लगभग 8 बजे हुआ। सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 7 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर लखीमपुर खीरी पुलिस ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में शामिल लोग बहराइच के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मृतकों में बहराइच के रहने वाले..
बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में कुल 12 लोग बैठे थे।
पुलिस का कहना है कि मैजिक में सवार लोग लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..
...
