Tuesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में युवती ने लगाई फांसी-हाथों में मेहंदी और चेहरे पर फेसपैक..

In Banda city young woman Rajni commited suicide

समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के मोहल्ला छाबी तालाब में एक युवती ने मां की डाट के बाद फांसी लगा ली। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब मोहल्ले की रहने वाली रजनी (19) ने सोमवार दोपहर घर में साड़ी से फांसी लगा ली। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं।

बहन को बंद मिले घर के दरवाजे

दोपहर लगभग 2 बजे जब बड़ी बहन मोनी घर लौटीं तो दरवाजे बंद मिले। पड़ोसियों ने बताया कि काफी देर से छोटी बहन कमरे से बाहर नहीं आई है। मोनी का कहना है कि जब वह छत के रास्ते कमरे में पहुंचीं तो बहन को फांसी पर लटकते देखा। कहा कि सुबह मां ने जल्दी उठने को लेकर जरा डाट दिया था।

ये भी पढ़ें: बांदा में शव रखकर प्रदर्शन-पुलिस पर लापरवाही का आरोप-दो गिरफ्तार

शायद इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। मोनी ने बताया कि खुदकुशी करने से पहले रजनी ने हाथों में मेहंदी और चेहरे पर फेसपैक भी लगाया था। पिता महेश वर्मा आटो रिक्शा चलाते हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि परिवार के लोग युवती की सुसाइड की कोई ठोस वजह नहीं बता सके हैं। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में..

मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में..

पहले दिन बांदा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

बांदा: DM को स्कूल में लटका मिला ताला, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड-24 का रुका वेतन

बांदा में एबीवीपी ने मनाया मणिकर्णिका सप्ताह

यूपी: 3 सगी बहनों के शव कुएं में मिले, खेलते-खेलते हुई थीं लापता

बांदा: रामलीला मैदान में शिव-सति विवाह कथा सुनकर झूमे श्रोतागण