Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP: महिला से दरिंदगी-घर के बाहर से उठा ले गया दरिंदा-पुलिस ने किया गिरफ्तार

gang rape with woman

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक महिला से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के बाहर सो रही महिला को नशे में धुत्त
दरिंदा उठा ले गया। इसके बाद खेत में उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर बुरी तरह से मारापीटा। सुबह गांव के लोगों को महिला खेत में लहूलुहान नग्न हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी का कहना है कि पीड़िता के बेटे की तहरीर पर आरोपी कल्लू दुबे पुत्र बत्तन दुबे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सुबह खेत पर लहूलुहान हाल में मिली पीड़िता

जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला बीती रात अपने घर के बाहर सो रही थीं। बताते हैं कि
वह मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर भी हैं।

ये भी पढ़ें: Banda: प्यार-शादी और तलाक, पूर्व पति के बुलाने पर गई रश्मि की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या..

उनकी बहू घर के भीतर सो रही थी। वहीं बेटा काम से कहीं बाहर गया था। बुधवार रात लगभग 2 बजे गांव का एक पड़ोसी युवक कल्लू दुबे दुकानदार महिला के घर गुटका लेने पहुंचा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए सबूत

दरवाजा नहीं खुला तो पास में सो रही महिला को दबोच लिया। फिर उसे उठाकर घर के पास में ही खेत में ले गया। वहां महिला से दुष्कर्म करने लगा। विरोध पर बुरी तरह से मारपीट की। फिर दुष्कर्म करके फरार हो गया। सुबह महिला गांव के लोगों को खेत पर लहूलुहान और नग्न हालत में पड़ी मिली।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, भजे रही जेल

आरोपी की शर्ट और माला भी वहीं पड़ी थी। पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महिला के बेटे ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से कमजोर हैं। थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी का कहना है कि बेटे की तहरीर पर आरोपी कल्लू दुबे पुत्र बत्तन दुबे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: UP: दामाद संग भागी सास का थाने में सरेंडर बोली-अब यही पति-इन्हीं के साथ बिताऊंगी जिंदगी

UP: दामाद संग भागी सास का थाने में सरेंडर बोली-अब यही पति-इन्हीं के साथ बिताऊंगी जिंदगी