Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

वजह आई सामने, बांदा में मां ने बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी खाया-एक बेटी की मौत

In Banda mother fed poison to her daughters and eat herself

समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में आज एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपनी दो बेटियों को जहर खिला दिया। फिर खुद भी खा लिया। घटना सुबह लगभग 11 बजे शहर की स्वराज कालोनी में गली नंबर-9 में हुई। घटना से हड़कंप मच गया। महिला के पति ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

पति ने बताई पुलिस को यह वजह

वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां बड़ी बेटी पूजा (19) ने दम तोड़ दिया। वहीं छोटी बेटी अंजली (17) और महिला माला (48) का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रिश्तेदार की बेटी की शादी में खर्च को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। बात काफी बढ़ गई। बताते हैं कि गुरुवार रात को शादी थी। शुक्रवार को पूरा परिवार चरखारी में शादी में शामिल होकर बांदा लौटा था।

महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

वापस आने पर महिला ने पति से विवाद के बाद यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पति मुन्ना सविता ने बेटियों और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम हाउस पर महिला के पति मुन्ना ने घटना को लेकर जानकारी दी। बताया कि उनके साले सतीश की बेटी की महोबा चरखारी में शादी थी। शुक्रवार शाम पूरा परिवार वहां से लौटा था। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम: टूटी-फूटी पिच पर प्रैक्टिस को मजबूर क्रिकेट खिलाड़ी

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम: टूटी-फूटी पिच पर प्रैक्टिस को मजबूर क्रिकेट खिलाड़ी