
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। एक 18 साल की लड़की ने घर में घुसकर खुद के साथ दुष्कर्म कर रहे अधेड़ सपा नेता की बचाव में हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना के बाद लड़की ने खुद चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उच्चाधिकारी मौके पर हैं। हालांकि, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप
आरोपी लड़की का कहना है कि वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी सपा नेता सुखराज प्रजापति उसके घर में घुस आया। पड़ोसी ने लड़की को दबोचते हुए दुष्कर्म किया। दरिंदगी करता रहा। खुद को बचाते हुए उसने सुखराज पर फरसा चला दिया।

सपा का सक्रिय नेता था मृतक आरोपी

बताते हैं कि मरने वाला समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष था। खास बात यह है कि हत्या करने के बाद खुद लड़की ने मुरवल चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे

खुद पुलिस को बताया कि उसने दुष्कर्म कर रहे पड़ोसी को मार डाला है। पहले तो लड़की की बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस भागकर मौके पर पहुंची।
एएसपी शिवराज ने कहा, जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी बात
सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी, एएसपी शिवराज, सीओ बबेरू सौरभ सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर अभी तक यह बात सामने आई है। लड़की का कहना है कि पड़ोसी उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बचाव करते हुए उसने हत्या की है।
बबेरू का बूथ अध्यक्ष था मरने वाला सुखराज प्रजापति
कहा कि हत्यारोपी लड़की खुद के साथ दुष्कर्म की बात कह रही है। उसकी डाॅक्टरी जांच कराई जाएगी। फारेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है। हालांकि, सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ स्प्ष्ट कहा जा सकेगा। मृतक बबेरू में सपा का बूथ अध्यक्ष था।
ये भी पढ़ें: यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
बांदा में आयुक्त-DIG ने किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ
यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन
