Saturday, December 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

in Banda Convicted criminal shot referred to Lucknow
मौके पर कार्रवाई करती पुलिस।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शुक्रवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। घायल को बांदा मेडिकल काॅलेज से लखनऊ रेफर कर  दिया गया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पुरानी रंजिश के रूप में सामने आ रहा है।

सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने बताया कि घायल एक पुराने मामले में सजायाफ्ता भी है। इस समय जमानत पर है। आशंका है कि उसी की रंजिश में घटना हुई है। जांच की जा रही है।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में फैली दहशत

जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गर्गपुर के राजा भाइया गर्ग (55) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह इस समय जमानत पर बाहर है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह वह घर से मवेशी बाड़ा जा रहे थे।

in Banda Convicted criminal shot referred to Lucknow
अस्पताल में भर्ती घायल।

तभी घर के पास घात लगाए बैठे एक युवक ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर परिजन और गांव के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। परिवार के लोगों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

घायल को गंभीर हालत में डाॅक्टरों ने लखनऊ किया रेफर

वहां से डाॅक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। सीओ ओर बदौसा थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि 25 साल पहले राजाभइया गर्ग अपने चारों भाइयों के साथ हत्या के मामले में निरुद्ध थे। कोर्ट ने सभी भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस समय हाइकोर्ट से जमानत पर हैं। उसी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है। कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, पिकअप गाड़ी पलटने से 10 घायल-चार की हालत गंभीर

Banda: मंगेतर ने युवती से घर में घुसकर किया रेप! जांच में जुटी पुलिस 

UP: चर्चा में चमचों के कारनामे..बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला

बांदा: बिसंडा में मंदिर में चोरी, देवी-देवताओं की मूर्तियां ले गए चोर

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिकअप गाड़ी पलटने से 10 घायल-चार की हालत गंभीर

खबर का असर..बांदा में स्कूलों का समय बदला-शीतलहर के बीच DM के निर्देशों पर BSA के आदेश..