Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP: सुहागरात में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत, बिस्तर पर मिला दुल्हन का शव और..

Newly married couple died under suspicious circumstances on their wedding night in Ayodhya
दोनों की शादी के दिन की फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या में एक बेहद चौंकाने वाली दुखद घटना सामने आई है। सहादतगंज के मुरावन टोला में एक नवविवाहित जोड़े की सुहागरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 24 साल के दूल्हे प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला है। वहीं 22 साल की दुल्हन शिवानी का शव बेड पर पड़ा मिला है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस छानबीन में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रिसेप्शन की चल रहीं थीं तैयारियां

जानकारी के अनुसार, प्रदीप और शिवानी की 7 मार्च को शादी हुई थी। 8 मार्च को बारात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस घर लौटी। आज रविवार को घर में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं। सुहागरात के बाद आज सुबह जब दूल्हा-दुल्हन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने आशंका होने पर दरवाजा खटखटाया।

ये भी पढ़ें: यूपी में तड़के सुबह तड़तड़ाईं गोलियां, एनकाउंटर में छैमार गिरोह का सरगना ईनामी अशद ढेर

अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी कोशिश के बाद कमरे की खिड़की तोड़ी गई। अंदर के हालात देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। उधर, सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।

इन बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस की इस ह्रदयविदारक घटनाक्रम की तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। पहली पति-पत्नी के बीच सुहागरात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो गा। इसके बाद दुल्हन ने सुसाइड कर ली। डर में दूल्हे ने भी जान दे दी है।

ये भी पढ़ें: सीतापुर में हाइवे पर दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, IG समेत अधिकारी मौके पर.. 

या फिर किसी बात को लेकर विवाद में दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी होगी और फिर खुद भी सुसाइड कर ली होगी। या हो सकता है कि किसी तीसरे व्यक्ति ने दोनों का कत्ल किया हो। हालांकि, तीसरे बिंदु की आशंका बहुत कम हैं, क्योंकि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर घर के लोग भीतर दाखिल हुए हैं। बहरहाल, सच्चाई तो पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। जिसका सभी को इंतजार है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर दूल्हा और लेडी डॉन दूल्हन की शादी, कई राज्यों की पुलिस अलर्ट..

गैंगस्टर दूल्हा और लेडी डॉन दूल्हन की शादी, कई राज्यों की पुलिस अलर्ट..