Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दुखद घटना, पत्नी से विवाद से तंग पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

 

Banda : 10th student cut his life from train after getting less marks than his friends

समरनीति न्यूज, बांदा: एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद से तंग आकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिला के बदौरा गांव के कंचनपाल (26) पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। वह भूरागढ गांव में किराए पर रहते थे।

पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद

बताते हैं कि पत्नी आरती से अक्सर विवाद होता था। पत्नी अपने मायके चली गई थी। आहत होकर शाम को उन्होंने क्योटरा रेलवे क्रासिग के पास झांसी शटल ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे कर्मचारी ने जीआरपी को सूचना दी। मृतक के भाई ने बताया कि पत्नी से विवाद चलता था। परिवार में दो बेटे हैं।

ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में स्कूल वैन पलटने से कई बच्चे घायल, 4-5 बच्चों को ज्यादा चोटें