Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

कुछ देर में बांदा पहुंच रहे गृहमंत्री अमित शाह, यह पूरा कार्यक्रम..

Home Minister Amit Shah

समरनीति न्यूज, बांदा : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 18 मई को बांदा आ रहे हैं। वह बांदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब 40 मिनट तक जनसभा स्थल पर रुकने के बाद गृहमंत्री शाह रवाना हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार दोपहर 1:55 बजे भाजपा अध्यक्ष शाह हेलीकाप्टर से बांदा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।

GIC मैदान में करेंगे चुनावी जनसभा

वहां हेलीपैड से सीधे बाय रोड बांदा जीआईसी मैदान जाएंगे। वहां लगभग 40 मिनट तक एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब 3 बजे बांदा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर हेलीकाप्टर से अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें : लोकसभा 2024 : बांदा सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पड़ सकती है भारी 

उधर, गृहमंत्री के आगमन को लेकर बांदा में प्रशासनिक और पार्टी स्तर पर तैयारियों तेजी से की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी काफी सख्त की जा रही है। मंच पर कौन-कौन रहेंगे। इसकी लिस्ट भी मांग लगी गई है।

ये भी पढ़ें : बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जाने से हुई भ्रमित, इसीलिए कर रहे..

ये भी पढ़ें : बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज..