समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। बताते हैं कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड स्थित द सीजर फैमिली सैलून मसाज पार्लर में पुलिस को सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद वहां सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में 3 थानों की फोर्स ने छापा मारा।
बाथरूम से कीचन तक आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां
अंदर का हाल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मसाज पार्लर में लड़कियों के साथ लड़के बेहद आपत्तिजनक हाल में मिले। बाथरूम से लेकर किचन तक युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इतना ही नहीं बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी पकड़ी गई।
पुलिस का कहना है कि पकड़ी गईं 8 लड़कियों ने बयान दिए हैं कि संचालक मसाज पार्लर के लिए बुलाकर गंदा काम कराते थे। नहीं करने पर उनकी वीडियो वायरल करने की धमकियां देते थे। इसलिए मजबूरन उनको गलत काम करना पड़ता था। पुलिस ने आठों लड़कियों को गवाह बनाकर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं मसाज पार्लर की सह संचालिक समेत 8 अन्य आरोपितों को जेल भेज दिया है।
एक संचालिका आहाना खान गिरफ्तार, दूसरी आयशा खान फरार
मुख्य संचालिक की तलाश की जा रही है। पार्लर से सह संचालिका आहाना खान निवासी भाटवाड़ा, सरधना को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा 8 लड़कियां पकड़ी गई थीं। वहीं पकड़े गए लोगों में खालिद निवासी
ये भी पढ़ें : 17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-4 महिलाएं मुक्त
कांशीराम कालोनी लोहियानगर, सुरेन्द्र व सौरभ निवासी रोहटा रोड टीपीनगर, समीर निवासी बह्मपुरी, हयात व शादाब निवासी अजराडा मुंडाली और उबैज निवासी फलावदा शामिल हैं।
मसाज और एक्ट्रा मसाज के नाम पर होता था पूरा था खेल
बताते हैं कि लड़कियों को 8 से 10 हजार प्रतिमाह मसाज पार्लर में नौकरी के नाम पर दिए जाते थे। बाद में ब्लैकमेल कर गंदा काम कराया जाता था। पुलिस ने सभी लड़कियों को मुकदमे में गवाह बनाया है। बताया जाता है कि 6 माह से चल रहे इस सेक्स रैकेट की मुख्य संचालिका आयशा खान है। वह इस धंधे की बड़ी खिलाड़ी है। आयशा ही लड़कियों को नौकरी देकर मसाज पार्लर में देह व्यापार कराती थी।
ग्राहकों के साथ की व्हाट्सअप चैट व अश्लील फोटोज मिलीं
वह एल ब्लाक शास्त्रीनगर में रहती है। छापे के बाद भाग निकली है। पुलिस का कहना है कि बाथरूम और किचन में छापामारी के दौरान युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। साथ ही भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनी के कंडोम और दूसरी आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। मोबाइल में ग्राहकों की वाट्सएप चैट और अश्लील फोटो मिली हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : UP : कार में सेक्स रैकेट, एक युवती के साथ 6 युवक आपत्तिजनक हाल में मिले, पुलिस भी हैरान