Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

महोबा में पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, हिरासत से भागने की कोशिश में दो घायल..

Heavy firing on police in Mahoba

समरनीति न्यूज, महोबा : यूपी के महोबा में पुलिस पर फायरिंग की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में दो अभियुक्तों ने सिपाहियों की रायफल छीनकर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। वहीं तीन पुलिस कर्मियों के भी घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को दरोगा पर हमला करने वाले..

जानकारी के अनुसार महोबा पुलिस पर सोमवार को हमला हुआ था। तब पुलिस पनवाड़ी थाना क्षेत्र के आफतपुरा इलाके में रोडवेज बस से 13 साल के बालक की मौत के बाद लगा जाम खुलवाने गई थी। आक्रोशित भीड़ में मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने एक दरोगा से

ये भी पढ़ें : Kanpur : कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण कर हत्या, आशनाई में महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने.. 

अभद्रता करते हुए बुरी तरह से पीटा था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पांचों अभियुक्तों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में इनमें से दो ने लघुशंका जाने की बात

https://twitter.com/mahobapolice/status/1719393928213090528

कहकर गाड़ी रुकवाई। इसके बाद सिपाहियों की रायफलें छीनकर गोलियां चलाते हुए भागने लगे। जबावी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। तीन पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता का कहना है कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर