समरनीति न्यूज, हमीरपुर/बांदा : कोलकाता में महिला डाक्टर से दुष्कर्म और दरिंदगी की घटना का हल्ला पूरे देश में मचा है। वहीं उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में भी ऐसा ही मामला सुर्खियों में है। हमीरपुर में एक भाजपा नेता ने नाबालिग लड़की को सरेआम चौराहे से खींचकर दुष्कर्म कर डाला। बताते हैं कि नाबालिग के गाल व कई जगह काटा भी है। शरीर पर बाकी जगहों पर भी चोटों के निशान हैं। आरोपी भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा चुका है।
होमगार्ड की बेटी है पीड़िता, चौराहे से खींच ले गया दरिंदा
बताया जा रहा है कि आरोपी दिलीप वर्मा दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आरोप है कि वह लड़की को चौराहे से जबरन खींचकर पास की झोपड़ी में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करते हुए दरिंदगी की। इतना ही नहीं दरिंदगी में लड़की के गाल में काटा और बाकी हिस्सों में चोटें भी हैं। किसी तरह वहां से छूटकर पीड़िता रोती-बिलखती घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता का होमगार्ड पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा।
ये भी पढ़ें : अयोध्या सांसद का करीबी सपा नेता मोईन खान 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म में गिरफ्तार
पुलिस ने बिना देर किए आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है। वहीं पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण और बयान दर्ज हो गया है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी घर से चौराहे से सामान लेने गई थी।
भाजयुमो का मंडल कोषाध्यक्ष रह चुका आरोपी दिलीप वर्मा
तभी पूर्व में भाजयुमो का मंडल कोषाध्यक्ष रह चुके आरोपी दिलीप वर्मा ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोप है कि चौराहे के पास एक झोपड़ी में ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी करते हुए पीड़िता के गाल में काट भी लिया। बताते हैं कि लड़की ने काफी विरोध किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पीड़िता का परीक्षण
छीना-झपटी में पीड़िता की गर्दन और शरीर में चोटें आई हैं। हालांकि, थानाध्यक्ष योगेश तिवारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज हुआ है। उधर, हमीरपुर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2022 में उन्होंने आरोपी को पद दिया था, लेकिन बीते लोकसभा चुनाव में उसकी गतिविधियां ठीक नहीं होने पर उसे हटा दिया था।