समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : अफीम चाटते हुए रील बनाना तीन लड़कियों को भारी पड़ गया। फिल्मी टशन धरी की धरी रह गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अफीम भी बरामद की है। दरअसल, ये तीनों लड़कियां सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बीकानेर गर्ल और बीकानेर की शेरनिया नाम से मशहूर हैं।
बीकानेर की शेरनिया नाम से मशहूर, अश्लील गंदे इशारों वाले डायलाॅग..
इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर अश्लील गंदे इशारों वाले इनके वीडियो भरे पड़े हैं। यही वजह है कि इनके फालोअर की संख्या भी खूब है। हाल में इनकी एक रील वायरल हुई। (पढ़ना जारी रखें..)
सहेली के घर से Actress ने चुराया 1 किलो सोना, पुलिस ने किया Arrest
इस रील में ये दोनों लड़कियां अफीम चाटते हुए नजर आ रही थीं। मगर अबकी बार इनकी फिल्मी टशन भारी पड़ी। एसएचओ सुरेंद्र पचार ने बताया कि बीकानेर के बल्लभ गार्डन की रहने वाली दो युवतियों को पकड़ा गया।
लड़कियों के पास से 200 ग्राम अफीम भी बरामद, तीसरी नाबालिग
उनके पास से 200 ग्राम अफीम भी बरामद की गई। दोनों ने अफीम चाटते हुए और मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। दोनों लड़कियों की पहचान मोनिका राजपुरोहित (21) और करिश्मा राजपुरोहित (18) के रूप में हुई है। वहीं तीसरी लड़की नाबालिग है, जो इन्हीं दोनों की रिश्तेदार है। बताते हैं कि पुलिस ने उक्त वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट भी कराया है।
ये भी पढ़ें : राजधानी में अधिकारी की पत्नी से फेसबुक पर लड़की बनकर कर ली दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॅाल कर शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग..