Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार

Ganja worth lakhs was grown in house in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने मादक पदार्थों की धर-पकड़ के लिए अभियान चला रखा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे इस अभियान ‘ऑपरेशन ईगल’ में पुलिस को काफी सफलताएं भी मिली हैं। अब एक ऐसा मामला भी सामने आया है, जिससे बांदा पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। एक व्यक्ति ने घर में ही लाखों रुपए का गांजा उगा लिया।

एसपी ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा

मामला कालिंजर थाना क्षेत्र का है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी। पुलिस ने अभियुक्त को 65 किलोग्राम अवैध हरा गांजा और 350 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ पकड़ा है।

बांदा DIG ने मंडल के चारों SP के साथ की कानून व्यवस्था की समीक्षा, ये निर्देश..

दरअसल, अभियुक्त अपने घर में बाड़े में चोरी-छिपे गांजा की खेती करने का काम कर रहा था। अभियुक्त की पहचान कालिंजर के नौगवां निवासी राजकुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे गांजा सप्लाई के नेटवर्क को लेकर पूछताछ भी की गई है। अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा-दो युवकों की मौत, दो घायल