Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Mainpuri: इंस्टा पर दोस्ती-फिल्टर का धोखा-52 की रानी की 25 के प्रेमी ने ली जान

Filter betrayed-52 year old Rani killed by 25 year old lover in Mainpuriसमरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में बीती 11 अगस्त को मिले शव का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, यह शव फर्रुखाबाद के जिठौली गांव की 52 साल की रानी का था। रानी हत्या उसी के आधी उम्र के प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंट कर की थी। पुलिस ने वजह से खुलासा करते हुए आधी उम्र के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच फिल्टर फोटोज भी इस घटनाक्रम का कारण बनीं।

ऐसे हुई दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि 11 अगस्त सुबह खरपरी रजबहा के पास महिला का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान रानी के रूप में हुई। छानबीन में पुलिस ने थाना एलाऊ के किशोरपुर गांव के अरुण राजपूत (25) को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में युवक ने महिला की हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि महिला फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की रानी देवी (52) है। उसने ही उसकी हत्या की है।

आरोपी के पास मिला रानी का मोबाइल

महिला का मोबाइल भी हत्यारोपी ने बरामद कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी गुड़गांव में चालक का काम करता है। डेढ़ साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर रानी नाम की महिला से दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच मोबाइल नंबर बंट गए। प्रेम संबंध इतने प्रगाड़ हो गए कि आरोपी रानी से मिलने कई बार फर्रुखाबाद गया। वहां होटल में दोनों की मुलाकात होती थी।

प्रेमिका से डेढ़ लाख ले चुका था आरोपी

हत्यारोपी ने बताया कि वह रानी से करीब डेढ़ लाख रुपए भी ले चुका था। अब महिला रानी उससे रुपए लौटाने या शादी करने का दवाब बना रही थी। वरना जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। इसलिए छुटकारा पाने के लिए उसने हत्या कर डाली।

इंस्टा पर फिल्टर फोटो लगाती थी रानी

आरोपी ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर रानी फिल्टर यूज करके अपनी फोटो लगाती थी। इससे उसे पता नहीं चला कि वह 52 साल की महिला है। वह खुद को जवान बताती थी। दो माह पहले जब दोनों आमने-सामने आए तो खुलासा हुआ। मगर रानी को जरा भी अंदेशा नहीं होगा कि आधी उम्र का प्रेमी उसकी जान ले लेगा। पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है।

ये भी पढ़ें: UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..

UP : कानपुर में इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने घर से भागी लड़की, रास्ते में हिस्ट्रीशीटर ने रेप कर लूटे रुपए भी, फिर..

UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..