समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में बीती शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो सवार दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि घर से बरात रवाना होने के सिर्फ 10 मिनट बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
जुनावाई क्षेत्र के हरगोविंदपुर से जुड़ा मामला
जानकारी के अनुसार, थाना जुनावई क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर में शुक्रवार सुबह तक शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। शाम होते-होते मातम सा पसर गया। गांव के सुखराम के 19 वर्षीय बेटे सूरज की शादी बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल में तय हुई थी।
ये भी पढ़ें: यूपी के हापुड़ में दर्दनाक हादसा, पिता और चार बच्चों समेत पांच की मौत से कोहराम
शाम करीब 7 बजे सूरज घुड़चढ़ी की रस्म पूरी कर कार में सवार होकर बारात लेकर निकले। उनके साथ उसी बोलेरो गाड़ी में उनकी भाभी आशा (26), 2 वर्षीय भतीजी ऐश्वर्या, 2 वर्षीय विष्णु और अन्य परिजन सवार हो गए। बाकी बाराती दूसरी गाड़ियों से निकले। बताते हैं कि सिर्फ 10 मिनट बाद ही हादसा हो गया।
तेज रफ्तार में चालक ने खोया नियंत्रण
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि फिलहाल चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने की बात सामने आई है। दो लोगों का उपचार कराया जा रहा है। बताते हैं कि हादसा दूल्हे के घर से करीब 8 किलोमीटर दूरइंटर कॉलेज के पास हुआ। बोलेरो अनियंत्रित होकर कॉलेज की दीवार से टकराई। गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी में IPS अफसरों के तबादले, गोरखपुर के ADG बने मुथा अशोक जैन
ये भी पढ़ें: Lucknow: ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए ट्रिपल-C कोर्स अनिवार्य-नई नियमावली जारी
Lucknow: यूपी कैबिनेट का खास फैसला, JPNIC का संचालन LDA को-कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी