Friday, December 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बागेश्वरधाम वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का भव्य होगा कार्यक्रम.. दरबार भी सजेगा-प्रवीण सिंह

Banda BJP leader Praveen Singh press conference news

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बागेश्वरधाम वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का भव्य एवं विशाल कार्यक्रम होने जा रहा है। यह कार्यक्रम मवई बाईपास चौराहे के पास 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होगा। कार्यक्रम बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित हो रहा है। फाउंडेशन के संस्थापक एवं भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने आज इसकी तैयारियों पर एक प्रेसवार्ता कर मीडिया से जानकारी साझा की।

आसपास के 10 जिलों के श्रद्धालुओं के आने की संभावना, तैयारियां भी वैसी

उन्होंने सिलसिलेवार सभी तैयारियों की जानकारी दी। बीजेपी नेता प्रवीण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम इतना विशाल होने वाला है कि इसमें आसपास के लगभग 10 जिलों के लोगों के आने की संभावना है। इसलिए तैयारियां भी वैसी ही हैं।

हनुमत कथा के पांच दिवसीय कार्यक्रम के बीच एक दिन सजेगा दरबार

कार्यक्रम में बागेश्वरधाम वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हनुमत कथा सुनाई जाएगी। बताया कि एक दिन बाबा का दरबार भी सजेगा। इस बारे में खुद महाराज कथा के दौरान बताएंगे। कहा कि बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन निमित्त मात्र है। कहा कि 15 जनवरी को कार्यक्रम से पहले भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन होगा। कहा कि सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं।

कार्यक्रम स्थल पर 150 से ज्यादा CCTV- कंट्रोल रूम भी बनेगा

स्वच्छता को लेकर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विशेष जोर है। इसलिए सभी को इसका पालन करना होगा। कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। 150 से ज्यादा सीसीटीवी लगेंगे। इस मौके पर बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के हर्षित निगम, दिलीप गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: BJP नेता प्रवीण सिंह बने गरीब परिवार के मसीहा..कैंसर पीड़ित बच्चे को दी बड़ी मदद 

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता प्रवीण सिंह बोले, ”राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा भारत-रूस संबंधों की निरंतरता का एक सजीव अध्याय”

हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई

Banda: बुंदेलखंड-झांसी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सुपर स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें-आयुक्त ने दी हरी झंडी

बांदा: बिसंडा में मंदिर में चोरी, देवी-देवताओं की मूर्तियां ले गए चोर

बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’

खबर का असर..बांदा में स्कूलों का समय बदला-शीतलहर के बीच DM के निर्देशों पर BSA के आदेश..

बांदा: अध्यक्षा कमलावती सिंह ने वन स्टॉप सेंटर का किया अवलोकन-दिए जरूरी दिशा-निर्देश