Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कोरोना : एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र समेत 9 और पाॅजिटिव मिले

Medical college staff quarantined 29 people including doctors in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और प्रशासन और स्वास्थ विभाग के अधिकारी लगातार कोरोना को रोकने का प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी ओर संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को 9 और कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें से 3 कृषि विश्वविद्यालय के हैं। वहीं दो इंदिरानगर से हैं। दो महिलाएं हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों की कांटेक्ट लिस्ट तैयार की जा रही है।

लगातार सामने आ रहे हैं नए केस

संबंधित जगहों पर सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि एंटीजेन जांच में कृषि विश्विविद्यालय के तीन लोग कोरोना पाॅजिटिव आए हैं। इनमें एक 38 साल, दूसरा 27 साल और तीसरा शख्स 23 साल का है।

ये भी पढ़ें : Covid-19 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को कोरोना

इनमें एक यूनिवर्सिटी का छात्र है, जबकि बाकी दो लोग भी वहीं से संबंधित हैं। इसी तरह इंदिरानगर मोहल्ले की 32 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय पुरुष तथा मढ़ियानाका के 45 वर्षीय व्यक्ति के अलावा तेहरीमाफी की 21 वर्षीय युवती, बांदा के रोडवेज स्टैंड निवासी 54 वर्षीय शख्स और खुटला के 31 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। इन सभी को आइसोलेट करके उनका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा में अनियंत्रित एंबुलेंस झोपड़पट्टी में घुसी, 1 महिला की मौत-दूसरी गंभीर