
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मनरेगा का नाम बदले जाने का जबरदस्त विरोध किया। कांग्रेस कार्यालय से शहर के प्रमुख मार्गों पर होते हुए कांग्रेस नेता नारेबाजी करते हुए निकले।
कहा-योजनाओं के नाम को बदलना महापुरुषों का अपमान
इसके बाद नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंच कर राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। कहा की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर केंद्र ने गलत कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें: UP: चर्चा में चमचों के कारनामे..बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजादी की राह दिखाने के साथ ग्राम स्वराज स्वालंबन श्रम की गरिमा भी बताई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार विकृत मानसिकता से ग्रसित हो योजनाओं के नाम बदलकर महापुरुषों के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है।
इस अवसर पर शिवबली सिंह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बल्देव वर्मा, सत्यप्रकाश द्विवेदी, सैय्यद अमीरुद्दीन, इरफान खान, बीलाल भाई, हेमंत वर्मा, भैयालाल पटेल, बाबूराम यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 2025: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण-जय हिंद के नारे गूंजे
मुरादाबाद: सरकार और चुनाव आयोग पर खूब बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, ये गंभीर आरोप लगाए..
UP: चर्चा में चमचों के कारनामे..बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला
UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..
