Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर

पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में 3 साजिशकर्ता गिरफ्तार-STF की टीमें शूटरों की तलाश में..

पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में 3 साजिशकर्ता गिरफ्तार-STF की टीमें शूटरों की तलाश में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर में हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का पुलिस ने आज गुरुवार को 34 दिन बाद खुलासा कर दिया। हत्याकांड में शामिल 5 साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो शूटर की तलाश में यूपी STF और पुलिस की 7 टीमें लगातार जुटी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही शूटरों को भी पकड़ लिया जाएगा। 8 मार्च को हुई थी पत्रकार की हत्या बताते चलें कि सीतापुर के महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की 8 मार्च की दोपहर हेमपुर ओवरब्रिज पर 4 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। घटना से हड़कंप मच गया था। लखनऊ से पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ये भी पढ़ें: सीतापुर: बांदा के आबकारी निरीक्षक सुसाइड केस में हैंडराइटिंग मिलाएगी पुलिस पहुंचकर जानकारी ली थी। एसटीएफ और पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने कारेदेव बाबा मंदिर में राघवेंद्र संग एक पुजारी की करीबी के एंगल प...
प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिक्षिका से छेड़छाड़ की रिपोर्ट, यह है पूरा मामला..

प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिक्षिका से छेड़छाड़ की रिपोर्ट, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: यूपी के सीतापुर जिले में एक महिला शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई है। शिक्षामित्र का आरोप है कि बच्चों की जल्दी छुट्टी करके आरोपी प्रधानाध्यापक ने घर भेज दिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। नगर कोतवाली में पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट लिख कार्रवाई शुरू कर दी है। 'बच्चों को जल्दी छुट्टी कर भेजा घर' जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया ब्लाक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिनव सिंह के खिलाफ सीतापुर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई है। ये भी पढ़ें: सीतापुर में हाइवे पर दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, IG समेत अधिकारी मौके पर.. महिला महिला शिक्षा मित्र ने आरोप लगाया है कि मार्च 2024 को उसके साथ यह घटना हुई। उसने संबंधित थाने में एफआ...
सीतापुर: बांदा के आबकारी निरीक्षक सुसाइड केस में हैंडराइटिंग मिलाएगी पुलिस

सीतापुर: बांदा के आबकारी निरीक्षक सुसाइड केस में हैंडराइटिंग मिलाएगी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर में बांदा में तैनात आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार की सुसाइड केस में पुलिस को एक कथित 'सुसाइड नोट' मिला है। यह सुसाइड नोट एक महिला ने पुलिस को सौंपा है। यह महिला आबकारी निरीक्षक के परिवार की मित्र हैं। पुलिस सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग का मिलान करा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि मृतक आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार की पत्नी अमृता श्रीवास्तव भी आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। आलोक कुमार की तैनाती बांदा जिले में थी। वहीं उनकी पत्नी अमृता भी बांदा में ही तैनात हैं। मंगलवार दोपहर सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में वैदेही वाटिका के पास बाइपास पर कार में आबकारी निरीक्षक का शव मिला था। उनके सिर में गोली लगी थी। कार में ही उनका लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। कार अंदर से बंद थी। पत्नी भी बांदा में तैनात पुलि...
सीतापुर में आबकारी इंस्पेक्टर ने की सुसाइड, सिर में मारी गोली-कार में मिला शव

सीतापुर में आबकारी इंस्पेक्टर ने की सुसाइड, सिर में मारी गोली-कार में मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: बांदा जिले में तैनात आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार का शव आज शहर कोतवाली क्षेत्र में वैदेही वाटिका के पास बाइपास पर बंद कार में पड़ा मिला। उनके सिर में गोली लगी थी। कार में ही उनका लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। पुलिस का कहना है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर सुसाइड की है। आलोक इस समय बांदा में तैनात थे। मूलरूप से कन्नौज जिले के रहने वाले आलोक कुमार इस समय सीतापुर में शिवपुरी मोहल्ले में रहते थे। पत्नी भी बांदा में तैनात बताते हैं कि उनकी पत्नी अमृता श्रीवास्तव भी बांदा में ही आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार इन दिनों अपने घर सीतापुर आए हुए थे। ये भी पढ़ें: यूपी: IIT छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी ACP मोहसिन खान सस्पेंड, 3 महीने बाद एक्शन मंगलवार सुबह वह कार लेकर निकले थे। दोपहर बाद उनकी कार वैदेही वाटिका के पास हाइव...
यूपी: नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत-7 की हालत गंभीर

यूपी: नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत-7 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: यूपी के सीतापुर में आज शनिवार दोपहर बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की नाव नदी में पलट गई। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर है। नाव पलटने से सभी नदी में गिर गए। वहां चीख-पुकार मच गई। जो लोग तैरना जानते थे, उन्होंने कूदकर अपनी जान बचा ली। आनन-फानन में गोताखोरों ने नदी में डूब रहे लोगों को बचाना शुरू किया। तबतक 3 लोगों की जान चली गई। 7 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। अंतिम संस्कार को जा रहे थे लोग जानकारी के अनुसार, तंबौर थाना क्षेत्र के रतनगंज के दिनेश गुप्ता की शुक्रवार को तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। आज परिजन उनका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। शव को नाव में रखकर परिजन के साथ ग्रामीण शारदा नदी को पार कर रहे थे। बताते हैं कि नाव में अधिक लोग सवार थे। इस कारण भार अधिक ह...
UP: दुष्कर्म में सांसद की जमानत, मगर होली जेल में ही..

UP: दुष्कर्म में सांसद की जमानत, मगर होली जेल में ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीतापुर जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को मंगलवार को जमानत मिल गई है। मगर उनकी होली जेल में ही मनेगी। कानूनी जानकारों का कहना है कि इसकी वजह 40 दिन बाद जमानत हुई मंजूर धारा 69 के तहत उनकी जमानत अभी तक न होना है। गिरफ्तारी के 40 दिन बाद सांसद की जमानत याचिका मंजूर हो गई है। इस खबर से सांसद समर्थकों में हर्ष है। उनके भाई अनुपम राठौर ने कहा कि ईश्वर हमेशा न्याय करता है। सत्य परेशान हो सकता है, मगर पराजित नहीं। ये भी पढ़ें: Loksabha2024 : सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व पीएम देवगौड़ा का पोता, चुनाव छोड़ विदेश भागा https://samarneetinews.com/hospital-below-above-sex-racket-in-agra-police-revealed/  ...
यूपी में दो दिन बारिश-ओले के आसार, सीतापुर-बिजनौर-अमरोहा समेत कई जिलों में..

यूपी में दो दिन बारिश-ओले के आसार, सीतापुर-बिजनौर-अमरोहा समेत कई जिलों में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन बारिश, ओले और कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 और 21 फरवरी को बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती समेत 33 जिलों और आसपास मौसम बदलेगा। 20 और 21 फरवरी को बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आगामी 20 और 21 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट 20 व 21 फरवरी को रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच...
सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, रेप का आरोप-प्रेस कांफ्रेंस से उठा ले गई पुलिस

सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, रेप का आरोप-प्रेस कांफ्रेंस से उठा ले गई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। रेप मामले में आरोपी सांसद की हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। पुलिस ने आज सांसद को उनके आवास से उस समय गिरफ्तार किया जब वह वह प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। यह है पूरा मामला सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर पर शहर की एक महिला ने चार साल तक रेप करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि सांसद ने राजनीतिक करियर बनाने और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। जिला कोर्ट से https://samarneetinews.com/were-those-vows-broken-ruckus-in-banda-panchayat-old-photo-going-viral/ जमानत रद्द होने के बाद आरोपी सांसद ने हाईकोर्ट में अपील की थी। एक दिन पहले ही सांसद की हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो गई थी। आज वह अपने आवास पर खुद पर लगे आरोपों को लेकर प्रेसव...
सीतापुर कांग्रेस सांसद पर रेप का मुकदमा, महिला का आरोप-झांसा देकर 4 साल तक..

सीतापुर कांग्रेस सांसद पर रेप का मुकदमा, महिला का आरोप-झांसा देकर 4 साल तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर के सासंद राकेश राठौर के खिलाफ महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि सांसद ने झांसा देकर 4 साल उससे शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने पुलिस को सांसद और अपनी बातचीत की रिकार्डिंग भी सौंपी है। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर जांच की। महिला का 4 साल से शोषण का आरोप जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने 15 जनवरी 2025 को पुलिस से शिकायत की थी। महिला ने आरोप लगाया कि ये भी पढ़ें: यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट.. सांसद राकेश राठौर ने उसे राजनीतिक में करियर बनाने और शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। सीतापुर पुलिस कहना है कि महिला ने इलेक्ट्रानिक सबूत के तौर पर बातचीत की काल रिकार्डिंग भी दी है। इलेक्ट्रानिक सबूत-बातचीत की रिकार्डिंग पुलिस ...
मौसम अलर्ट: यूपी में बरेली-सीतापुर-बांदा-अमरोहा समेत इन 50 जिलों में शीतलहर-पाला की चेतावनी

मौसम अलर्ट: यूपी में बरेली-सीतापुर-बांदा-अमरोहा समेत इन 50 जिलों में शीतलहर-पाला की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देर से आई ठंड अब लोगों को कांपने पर मजबूर करने वाली है। उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं के साथ ठंडी का असर दिखाई देना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए उत्तर प्रदेश के लगभग 20 से ज्यादा जिलों में पाला गिरने और अत्यधिक ठंड का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 50 जिलों में शीतलहर की भी चेतावनी है। मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से शीतलहर अगले 3-4 दिन चलेगी। साथ ही पारे में भी गिरावट आएगी। इन जिलों में पाला गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर बस्ती, बहराइच, अमेठी, https://samarneetinews.com/singer-malini-awasthi-raised-voice-for-atul-subhash/ सुल्...