Monday, February 16सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

Update : बांदा में दर्दनाक हादसा, महोबा के दो भाइयों की मौत, तीसरे की बारात से लौट रहे थे दोनों

Update : बांदा में दर्दनाक हादसा, महोबा के दो भाइयों की मौत, तीसरे की बारात से लौट रहे थे दोनों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से महोबा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात भाई की शादी से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों से मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों चचेरे भाई बाइक से जा रहे थे और उनको एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और इसी बीच एक ट्रक ने उनको रौंद दिया। दोनों भाई अपने तीसरे भाई की बारात से बांदा से घर लौट रहे थे। दरअसल, बारात के सामान ले जाने वाली गाड़ी के साथ दोनों भाई बाइक लेकर निकले थे। मौके पर बोलेरो का टूटा बंपर व दूसरा सामान मिला है। साथ ही ट्रक के पहिए के निशान भी मिले हैं। महोबा से बांदा आई थी बारात बताया जाता है कि महोबा के मकानियापुरा मोहल्ले के रहने वाले शाकिर अली के बड़े बेटे नसीम की बारात स...
UP : 812 फर्जी शिक्षकों पर तगड़ी कार्रवाई, सेवा समाप्त-FIR

UP : 812 फर्जी शिक्षकों पर तगड़ी कार्रवाई, सेवा समाप्त-FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात 812 शिक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। इन शिक्षकों को बर्खास्त यानी इनकी सेवा समाप्त करते हुए एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। दरअसल, इन शिक्षकों का चयन आगरा विश्वविद्यालय की बीएड डिग्री के आधार पर किया गया था। हाल ही में हाई कोर्ट ने उनकी डिग्री को फर्जी करार दिया। मामले में परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को आदेश दिए हैं कि नियमानुसार कार्रवाई करें। उधर, इस कार्रवाई से पूरे शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं जिन शिक्षकों के तबादले दूसरे जिलों में हो गए हैं, उनकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। ये भी पढ़ें : UP को दहलाने की साजिश नाकाम, STF ने पकड़े दो खतरनाक आतंकी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद...
कानपुर में मामूली बहस में होटलकर्मी की राड मारकर बेरहमी से हत्या

कानपुर में मामूली बहस में होटलकर्मी की राड मारकर बेरहमी से हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में कोपरगंज में स्थित एक होटल के कर्मचारी की लोहे की राड मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बताते हैं कि जरा सी बहस में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पड़ोसी होटल कर्मचारी से विवाद में वारदात बताया जाता है कि बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के नौघड़ा के रहने वाले अमन बाजपेई कोपरगंज के एक होटल पर काम करते थे। किसी बात को लेकर पास के एक दूसरे होटल कर्मचारी से उसकी बहस होने लगी। ये भी पढ़ें : UP : हमीरपुर में मंगेतर पर चाकू से हमला, फिर उसी के दुपट्टे से लगाई फांसी, दोनों की मौत  आरोप है कि दूसरे होटल के कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ अमन पर लोहे की राड और डंडे से हमला बोल दिया। बेरहमी से उसे पीटा और मरणासन्न करके छोड़ गए। अमन के साथी...
कानपुर : घर में महिलाओं को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट, रिटायर्ड HAL कर्मी के घर वारदात

कानपुर : घर में महिलाओं को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट, रिटायर्ड HAL कर्मी के घर वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में आज तड़के सुबह बदमाशों ने एक रिटायर्ड एचएएल कर्मी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों में घर में मौजूद दो महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों की नगदी और जेवर लूटे। घटना के समय गृहस्वामी घर से बाहर गए हुए थे। घर में महिलाएं ही थीं। उधर, कुछ दूरी पर स्थित चौकी पुलिस के देरी से पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी रही। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम सबूत जुटा रही है, जल्द घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। सुबह करीब साढ़े 4 बजे घर में घुसे बदमाश बताया जाता है कि चकेरी में सेवानिवृत्त एचएएल कर्मी रामकेवल सिंह अपने परिवार के साथ कालोनी में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी धर्मशीला देवी व बेटा धीरेंद्र और तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बताते हैं कि आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे वह रोज की तरह घर से दूध लेने के लिए निकले थे। घर में पत्नी और बहू-ब...
कानपुर में मोमबत्ती से लगी आग, सिलेंडर फटने से घर राख

कानपुर में मोमबत्ती से लगी आग, सिलेंडर फटने से घर राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपु के दबौली में नहर किनारे एक घर में मोमबत्ती से आग लग गई। इसके बाद वहां रखे छोटे सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इससे पूरा का पूरा झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तबतक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। बताते हैं कि खारजा नहर किनारे इंद्रपाल सिंह झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। वह पनकी फैक्ट्री एरिया में चाय का होटल चलाता है। उनकी पत्नी आशा ने बताया मंगलवार को मोमबत्ती से आग लगी। इसके बाद सिलेंडर भी फट गया। ये भी पढ़ें : कानपुर में देर रात डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की निर्मम हत्या...
पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 3 बच्चों की मौत, 12 घायल

पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 3 बच्चों की मौत, 12 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिल्हौर में जीटी रोड पर भीषण हादसा हुआ। पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसा ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ। बताया जाता है कि शिवराजपुर हरनू गांव निवासी देवनारायण अपने बेटे शौर्य (1) का मुंडन कराने जा रहे थे। वे अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे। लालपुर क्रासिंग के पास हादसा इसी दौरान रास्ते में जीटी रोड पर लालपुर क्रासिंग के पास पीछे से आई एक पिकअप ने ओवरटेक करते हुए ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह नीचे दब गए। ये भी पढ़ें : Big News : लखनऊ में सबसे बड़ा पुलिस एनकाउंटर, अजीत सिंह हत्याकांड का शूटर गिरधारी मारा गया ट्राली के नीचे दबे हरनू निवासी मुकेश कुमार की बेटी श्रद्धा (19), ककवन जरैपु...
UP Budget 2021 : पेपरलेस बजट की अयोध्या में हवाई अड्डे से लेकर छात्रों को लैपटाप तक 10 बड़ी बातें..

UP Budget 2021 : पेपरलेस बजट की अयोध्या में हवाई अड्डे से लेकर छात्रों को लैपटाप तक 10 बड़ी बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज पेपरलेस बजट पेश किया है। यह बजट कई मायनों में खास है। एक तो इसलिए कि पहला पेपरलेस बजट है। दूसरी खास बात यह है कि यह योगी सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम बजट है। इसलिए बजट से लोगों को उम्मीदें भी काफी थीं। वहीं सरकार ने भी लोगों को कई तोहफे देने की कोशिश की है। बजट में हर वर्ग का ख्याल रखने की कोशिश हुई है। मेडिकल से लेकर, युवाओं के लिए भी बजट में काफी कुछ है। विद्यार्थियों के लिए लैपटाप की सौगात दी जा रही है। हवाई अड्डे, 13 मेडिकल कालेज और अटल स्कूल इस बजट में सरकार ने रामनगरी अयोध्या में एयरपोर्ट, राम मंदिर को सड़क, प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर अटल स्कूल खोले जाएंगे। मजदूरों भाइयों को घंटे के हिसाब से भुगतान होगा। साथ ही पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लिए कई सौ करोड़ के तोहफों की घोषणा हुई है। हालांकि, फ्री-कोरोना वैक्सीन को लेकर ...
कासगंज में सिपाही को पीट-पीटकर मारने वाला बदमाश मोती भी ढेर, लूटी पिस्टल बरामद

कासगंज में सिपाही को पीट-पीटकर मारने वाला बदमाश मोती भी ढेर, लूटी पिस्टल बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : बीती 9 फरवरी को यूपी के कासगंज जिले में सिपाही की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक ओर सफलता हासिल की है। आज रविवार सुबह पुलिस ने मामले में फरार शातिर बदमाश मोती को मुठभेड़ में मार गिराया। उसके पास से सिपाही की लूटी गई पिस्टल भी बरामद कर ली। अब इस मामले में दो बदमाश बचे हैं, जबकि एक पहले ही मारा जा चुका है। 1 लाख का ईनामी मोती बदमाश ऐसे मारा गया पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि मोती सिंह शातिर बदमाश था और उसपर 1 लाख का ईनाम घोषित था। पिछले दिनों उसने सब इंस्पेक्टर अशोक को घायल किया तथा सिपाही देवेंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। ये भी पढ़ें : माॅडल का पिरामिड के पास ‘सेक्सी’ फोटोशूट, फोटोग्राफर अरेस्ट रविवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्राधिकारी पटियारी नेतृत्व में काली नदी के पास उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकि...
कानपुर में देर रात डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की निर्मम हत्या

कानपुर में देर रात डबल मर्डर से सनसनी, दो दोस्तों की निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर शहर के नवाबगंज इलाके में शुक्रवार देर रात दो दोस्तों की धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। नवाबगंज के उजियारी पुरवा में हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस महकमे में भी हड़कंप सा मच गया। पुलिस अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हत्या कांड का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पर डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। दुश्मनी की पुरानी खुन्नस में वारदात बताया जाता है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र उजियारी पुरवा निवासी पुताई का ठेका लेने वाले राजकुमार देर रात अपने दोस्त रवि के साथ मौजूद थे। दोनों दोस्त मोहल्ले में ही बैठे थे। इसी बीच घात लगाए बैठे शिवम आदि चार लोगों ने पुरानी रंजिश की खुन्नस में उनको घेर लिया। इसके बाद दोनों को गोली मार दी और बाद में धारदार हथियारों से हमला कर दिया। ये भी ...
Update : उन्नाव में बुआ-भतीजी हत्या का खुलासा, एक तरफा प्यार में खिलाया गया था जहर, दो गिरफ्तार

Update : उन्नाव में बुआ-भतीजी हत्या का खुलासा, एक तरफा प्यार में खिलाया गया था जहर, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : उन्नाव के असोहा क्षेत्र में बुआ-भतीजी की रहस्यमय मौत का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह हत्याएं एक तरफा प्यार में की गईं। तीनों किशोरियों को पानी में जहर दिया गया था, इनमें से दो की मौत हो गई थी, वहीं एक की हालत गंभीर बनी है। आज इस मामले का खुलासा लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने किया। आईजी ने प्रेसवार्ता में किया घटना का खुलासा दरअसल, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दोनों पास के गांव पाठकपुर के रहने वाले हैं। एक आरोपी विनय नाम का युवक है और दूसरा नाबालिग है। प्रेसवार्ता में आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं तीसरी किशोरी की हालत में सुधार की जानकारी मिल रही है।...