Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर में NEET छात्रा से दुष्कर्म, पार्टी के बहाने बुलाया था होटल

कानपुर में NEET छात्रा से दुष्कर्म, पार्टी के बहाने बुलाया था होटल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के काकादेव में एक NEET छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना कानपुर के काकादेव में हुई। काकादेव में हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी को होटल बुलाकर उससे दुष्कर्म किया गया। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद मामला संज्ञान में आया तो पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई। काकादेव थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। काकादेव में घटना, सिद्धार्थनगर में दबिशें जानकारी के अनुसार, छात्रा के परिजनों ने सिद्धार्थ नगर के युवक और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सिद्धार्थ नगर में भी दबिशें दे रही है। बताया जाता है कि किदवई नगर निवासी हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी काकादेव में हास्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। वहीं कोचिंग मंडी में रहकर तैयारी कर रहे सिद्धार्थ नगर के तस्लीम ...
कानपुर में पहले 5 स्टार होटल को मंजूरी-800 करोड़ में 6.6 एकड़ में होगा तैयार

कानपुर में पहले 5 स्टार होटल को मंजूरी-800 करोड़ में 6.6 एकड़ में होगा तैयार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: कानपुर महानगर में पहले 5-स्टार होटल बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने ताज होटल परियोजना के भवन निर्माण को स्वीकृति दे दी है। बताते चलें कि 5-स्टार होटल के लिए इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) से जेके अर्बनस्केप्स डेवलपर्स (जेके ग्रुप) ने अनुबंध किया है। सावन में शुरू होगा निर्माण कार्य जानकारी के अनुसार, इस होटल का निर्माण कार्य सावन महीने में ही शुरू हो जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने की अवधि अधिकतम 3 साल की होगी। बताते हैं कि जून 2024 में आईएचसीएल से जेके ग्रुप ने ताज होटल के निर्माण के लिए एग्रीमेंट किया था। ये भी पढ़ें: फेमस स्कूल की महिला टीचर अरेस्ट-छात्र का फाइव स्टार होटल ले जाकर यौन शोषण करने का आरोप इसमें कानपुर में कालपी रोड पर कमला क्लब के पास 6.6 एकड़ जमीन पर 5-स्टार होटल बनेगा। इस होटल को बनाने की ...
कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..

कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर जू से हिप्पो सतीशन एक यादगार यात्रा पर निकलने वाला है। हिप्पो सतीशन को जल्द ही नया घर मिलने वाला है। जी हां, कानपुर से हिप्पो सतीश को इंदौर भेजा जा रहा है। इसके लिए बेहद खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हिप्पो सतीश का 700 किमी का यह सफर रास्तेभर नहाते-नहाते पूरा होगा। अनोखे सफर में 20 हजार लीटर पानी होगा खर्च इस पूरी यात्रा में हिप्पो सतीश को नहलाने में लगभग 20 हजार लीटर पानी खर्च होगा। सबकुछ एनिमल एक्सचेंज के तहत हो रहा है। कानपुर से इंदौर तक 700 किमी लंबे इस सफर में सतीश को नहलाने की खास व्यवस्था इसलिए की जा रही है। ये भी पढ़ें: UP में बर्ड फ्लू की दस्तक : कानपुर चिड़ियाघर के 1 किमी दायरे में मारे जाएंगे पक्षी, 10 किमी तक मांस बिक्री बंद ताकि हिप्पो सतीश के शरीर की नमी को बनाए रखा जा सके। रास्तेभर पानी की बौछार की जाएगी। कानपुर का जू प्रशासन तैयारियों...
कानपुर: लाल इमली की घड़ी की सुइयां चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

कानपुर: लाल इमली की घड़ी की सुइयां चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ऐतिहासिक लाल इमली मिल में लगी चार दिशाओं वाली टाॅवर घड़ी की सुइयां चोरी हो गई हैं। मिल प्रबंधन ने जानकारी बीआईसी के उच्च अधिकारियों को दी है। बताते हैं कि अधिकारियों ने लाल इमली मिल की टाॅवर घड़ी की सुइयां चोरी मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। FIR कराने के निर्देश वहीं कर्मचारी संगठन ने मिल में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड नहीं होने तथा मिल में कई चोर रास्ते होने की बात कही है। ये भी पढ़ें: सनसनी : कानपुर में लाल इमली के पीछे 3 बोरों में मिला शव, पढ़िये पूरी खबर.. जानकारी के अनुसार, लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि यह घड़ी वर्षों से बंद पड़ी है। कोई भी बाहरी व्यक्ति इसे इतनी ऊंचाई होने के कारण नहीं तोड़ सकता। ऊपर जाने वाले रास्ते पर ताले लगे हैं। ये भी पढ़ें: Kanpur...
पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में मुकदमा

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ है। यह मुकदमा कानपुर में साइबर थाने में हुआ है। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी की गलत फोटो के साथ अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। सपा अधिवक्ता सभा के प्रवीण यादव ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से शिकायत की। कानपुर में 3 लोगों के खिलाफ नामजद केस इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता प्रवीण यादव का कहना है कि भरत पटेल नाम के व्यक्ति की इंटरनेट मीडिया आइडी से पोस्ट की गई। ये भी पढ़ें: यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार इसमें पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी के बारे में झूठी व तथ्यहीन बातें फैलाई गईं। साथ ही गलत फोटो भी वायरल की गई। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके परिवार की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। ...
UP: एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत

UP: एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से झुलस गया। बताते  हैं कि यह डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर गुड़गांव जा रही थी। बस यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कानपुर से गुड़गांव जा रही थी बस जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री बैठे थे। हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले.. यह बस कानपुर से गुड़गांव जा रही थी। फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कराया। हादसे में बस कंडक्टर झुलस गया है। ये भ...
CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट आज बुधवार 13 मई को जारी हुआ है। कानपुर की सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इतिहास रच दिया है। चार विषयों में 100 में 100 नंबर कानपुर सर्वोदय नगर की रहने वाली सोनाक्षी गोयल 99.6% अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बन गई हैं। उनकी इस सफलता से घर से लेकर स्कूल तक खुशी का माहौल है। ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या? सोनाक्षी ने केमिस्ट्री, बायो, वोकल म्यूजिक और कथक जैसे चारों विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं, अंग्रेजी में 98 और फिजिक्स में 94 अंक प्राप्त किए हैं। डाॅक्टर बनना चाहती हैं सोनाक्षी सोनाक्षी का कहना है कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनने का है। वह समाज की सेवा करना चाहती हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में कुल 85.20% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। यह बीते वर्ष की अ...
कानपुर में बड़ा हादसा, बस नहर में पलटी-सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए

कानपुर में बड़ा हादसा, बस नहर में पलटी-सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में आज सुबह एक बड़ा बस हादसा हो गया। 19 यात्रियों को ले जा रही बस नहर में पलट गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। सभी 19 लोगों को सुरक्षित नहर से निकाल लिया गया है। यह हादसा कानपुर के बिधनू क्षेत्र में साढ़ थाना क्षेत्र में हुआ।  डंपर की टक्कर से अनियंत्रित हुई बस जानकारी के अनुसार, कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को बस कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही थी। बताते हैं कि इस निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी।  ये भी पढ़ें: कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं इसके बाद बस अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा पलटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी और सीढ़ी लगाकर सभी कर्मचारियों को किसी तरह सुरक्षित बा...
UP: हाइवे पर खड़े डंपर से टकराया ऑटो, दो लोगों की मौत-3 गंभीर

UP: हाइवे पर खड़े डंपर से टकराया ऑटो, दो लोगों की मौत-3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के हाइवे पर शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। नौबस्ता जाने वाली लेन में तेज रफ्तार ऑटो किनारे खड़े डंपर से जा टकराया। इससे ऑटो के पर खच्चे उड़ गए। ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे पर हादसे से कोहराम जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे हुई है। तेज रफ्तार ऑटो खड़े डंपर में जा घुसा। इससे ऑटो में सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दो लोगों की मौते पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य कराया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की पहचान कराई जा र...
कानपुर में जल्लाद पिता ने 2 मासूम बेटियों की हत्या की-गिरफ्तार

कानपुर में जल्लाद पिता ने 2 मासूम बेटियों की हत्या की-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में एक पिता ने अपनी दो जुड़वा मासूम बेटियों की हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पिता ने बेटियों की हत्या की यह वारदात नौबस्ता थाना क्षेत्र में की है। K-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में रविवार तड़के जल्लाद पिता ने 11 साल की मासूम जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। बताते हैं कि हत्यारे ने खुद पुलिस को हत्या की जानकारी भी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल कंपनी में काम करता है हत्यारोपी जानकारी के अनुसार, हत्यारोपी का नाम शशि रंजन मिश्रा है। वह मूलरूप से बिहार के गया का रहने वाला है। वह मेडिकल कंपनी में रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करता है। ये भी पढ़ें: फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान.. पुलिस का कहना है कि त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल पर बने फ्लैट में परिवार के साथ रहता था। परिवार में...