सीतापुर सदमे से किसान की मौत, किसान संगठनों में आक्रोश
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जवाहरपुर चीनी मिल द्वारा गन्ना पेराई सत्र के अंतिम दिन एक किसान से गन्ना नहीं खरीदा गया। इससे आहत किसान घर चला गया। किसान के परिजनों का आरोप है कि इसी सदमे में किसान की मौत हो गई है। किसान संगठन आक्रोशित हो गए। इसको लेकर किसानों ने सोमवार को मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी है कि किसान परिवार को मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
परिजन बोले, गन्ना मील में नहीं खरीदा गया गन्ना, सदमें में था किसान
बताया जाता है कि ग्राम मढ़िया मजरा किनहौटी निवासी किसान बृजपाल पुत्र रामलाल अपना गन्ना लेकर 8 जून की रात जवाहरपुर चीनी मिल गेट पर तौल कराने गए थे। बताया जाता है कि मिल अधिकारियों ने बृजपाल का गन्ना नहीं तोला। इससे आहत होकर बृजपाल अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव वापस आ गया। परिजनों का कहना है कि इसी सदमे से किसान की शनिवार सुबह 7:00 बजे म...








