Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Breaking: सीतापुर में भीषण हादसे में भाजपा नेता के बहनोई समेत तीन लोगों की मौत

Breaking: सीतापुर में भीषण हादसे में भाजपा नेता के बहनोई समेत तीन लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में आज मंगलवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें भाजपा नेता के बहनोई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर शहर से सटे इलाके में हुआ। हादसे के बाद काफी देर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बहुगुणा चौराहे से आगे आवास विकास के पास हादसा जानकारी के अनुसार, बहुगुणा चौराहे से आगे आवास विकास के पास हेमपुरवा निवासी सुधाकर मिश्र (42) सीमेंट की बोरियां लेकर ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। उनके साथ मजदूर रामगोपाल (38) और एक अन्य व्यक्ति भी था। बताते हैं कि इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली को महोली की ओर से आ रहे ट्रक ने ओवरब्रिज से उतरते ही पीछे से तेज टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद तीनों को रौंदता निकल गया ट्रक इससे ट्रैक्टर चालक और दो लेबर सड़क पर गिरे। तेज रफ्तार ट्रक सभी को रौंदता ...
सीतापुर: प्रधान और दो सचिव समेत पांच के खिलाफ मुकदमा-पढ़ें पूरी खबर..

सीतापुर: प्रधान और दो सचिव समेत पांच के खिलाफ मुकदमा-पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी को रिश्वत के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान, दो सचिवों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्राम पंचायत गढ़चपा मजरा बहादुरगंज निवासी अमरजीत ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर निवर्तमान सचिव, वर्तमान सचिव, प्रधान समेत पांच के खिलाफ मुकदमा हुआ है। पीड़ित ने 30 हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर दो सचिव, प्रधान समेत पांच के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत   ht...
यूपी: मऊ विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी बहाल, कोर्ट से राहत

यूपी: मऊ विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी बहाल, कोर्ट से राहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे की विधायकी बहाल हो गई है। अब्बास मऊ से सुभासपा के विधायक हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रमुख सचिव विधानसभा ने विधायकी बहाल के आदेश जारी किया है। 31 मई को हुई थी 2 साल की सजा-हाईकोर्ट से मिली राहत बताते चलें कि बीती 31 मई को हेट स्पीच के मुकदमे में अब्बास को दो साल की सजा हुई थी। इसके बाद अब्बास की विधायकी रद्द हो गई थी। निचली अदालत के फैसले को विधायक ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट से अब्बास को राहत मिल गई है। संबंधित खबर भी पढ़ें: अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म: सीट रिक्त घोषित-छुट्टी के दिन खुला सचिवालय  https://samarneetinews.com/abbas-ansaris-mla-post-ends-seat-declared-vacant-secretariat-opened-on-holiday/...
यूपी: IPS अफसरों के ताबड़तोड़़ तबादले, राजीव सबरवाल बने DG प्रशिक्षण, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी: IPS अफसरों के ताबड़तोड़़ तबादले, राजीव सबरवाल बने DG प्रशिक्षण, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को आईपीएस अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। कुल 28 आईपीएस को स्थानांतरित किया गया है। मुरादाबाद स्थित बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सबरवाल को पर प्रोन्नत होने पर डीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण बनाया है। कानपुर नगर की SP एलआईयू 34वीं वाहिनी की सेनानायक बनी एडीजी यातायात के. सत्यनारायण को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा दिया गया है। बताते चलें कि वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके हैं। आईजी यातायात सुभाष चंद्र दुबे को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में नियुक्त कर दिया गया है। कानपुर नगर में एसपी एलआईयू डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची  ये भी पढ़ें: UP: 3 जिलों के SP समेत 8 IPS के तबादले- हटाए गए कानपुर देहात और शामली SP ये भी पढ़ें:...
41 साल की एक्ट्रेस सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गई, यह है पूरा मामला..

41 साल की एक्ट्रेस सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गई, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने एक 41 साल की अभिनेत्री को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा है। दरअसल, पुलिस ने नकली ग्राहक भेजे। इसके बाद पूरा जाल बिछाकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ दिया। बताते हैं कि एक्ट्रेस को सेक्स रैकेट चलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। पुलिस ने दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है। दोनों टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। नकली ग्राहकों को भेजकर पुलिस ने किया भंडाफोड़ पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई एक्ट्रेस का नाम अनुष्का मोनी मोहन दास है। बताते हैं कि पुलिस ने दो नकली ग्राहकों से एक्ट्रेस से संपर्क कराया। एक्ट्रेस ने दोनों को एक माॅल में मिलने के लिए बुलाया। ये भी पढ़ें: कानपुर : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मिजोरम की 3 युवतियों संग 2 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान.. वहां बातचीत में पूरी डील हुई। एक्ट्रेस ने जैसे ही दोनो...
कानपुर IMA: डॉ. अनुराग अध्यक्ष और डॉ. शालिनी बनीं सचिव-10 साल बाद..

कानपुर IMA: डॉ. अनुराग अध्यक्ष और डॉ. शालिनी बनीं सचिव-10 साल बाद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में 10 साल बांदा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई है। डॉ. अनुराग मेहरोत्रा अध्यक्ष और डॉ. शालिनी मोहन निर्विरोध सचिव चुने गए। बताते हैं कि वर्ष 2015 में तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. किरण पांडेय की पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हुआ था। किसी पद के लिए चुनाव नहीं हुआ। 12 सितंबर को जारी होगी लिस्ट आईएमए अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी का कहना है कि कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों के नामों की लिस्ट 12 सितंबर को जारी होगी। अब मतदान नहीं होगा। 12 अक्तूबर को कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। ये भी पढ़ें: कानपुर: डाॅ. रोहित ने रचा इतिहास-1000 मूक-बधिर बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा-जागरूकता रैली आयोजित खेल सचिव के लिए डॉ. विकास श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव के लिए डॉ. रेनू गहलोत, पुस्तकालय सचिव के लिए डॉ. गौतम दत्ता,...
सीएम आवास के सामने युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

सीएम आवास के सामने युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: सीएम आवास के सामने एक महिला ने शनिवार दोपहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों और आत्मदाह विरोधी दस्ते ने उसे तत्काल दौड़़कर बचा लिया। बताते हैं कि महिला नोएडा से लखनऊ पहुंची थी। वह हापुड़ के पिलखुआ की रहने वाली है। हरियाणवी फिल्मों में काम करती है युवती-हापुड़ में घर उसके साथ चार साल का बेटा और बड़ी बहन भी मौजूद थी। घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर गौतमपल्ली थाने ले जाया गया है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने शुरू की छानबीन-बताई यह बात.. बताते हैं कि महिला ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने के कारण यह कदम उठाया। गौतमपत्ली थाना प्रभारी रत्नेश सिंह का कहना है कि शनिवार दोपहर हापुड़ के पिलखुवा की हरियाणवी एक्ट्रेस मुख्यमंत्री आवास के सामने पहुंची। वहां खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालने लगी। तभी सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ ...
Kanpur: बीएसीएल रियल एस्टेट के MD समेत 4 गिरफ्तार, प्लाॅट के नाम पर ठगी का मामला

Kanpur: बीएसीएल रियल एस्टेट के MD समेत 4 गिरफ्तार, प्लाॅट के नाम पर ठगी का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में प्लाॅट के नाम पर लाखों की ठकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बीएसीएल रियल स्टेट के एमडी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पनकी पाॅवर हाउस के रिटायर्ड कर्मी रमाकांत मिश्रा (73) से प्लॉट के नाम पर लाखों की ठगी हुई। इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से रियल स्टेट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। रिटायर कर्मचारी से ठगे थे लाखों रुपए पुलिस ने देर रात आरोपी रियल स्टेट कंपनी के निदेशक बृजेंद्र सिंह समेत विष्णु सिंह, जितेंद्र सिंह और हिमांशु दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि यह कार्रवाई ऑपरेशन महाकाल के तहत हुई है। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि शुक्रवार देर रात बृजेंद्र सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: कानपुर में डबल मर्डर, किन्नर व उसके भाई की हत्या.....
CM Yogi पर बनी फिल्म ‘अजेय’ का ट्रेलर 24 घंटे में 40 लाख लोगों ने देखा..

CM Yogi पर बनी फिल्म ‘अजेय’ का ट्रेलर 24 घंटे में 40 लाख लोगों ने देखा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी आॅफ ए योगी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने जमकर पसंद किया है। इसे 24 घंटे में 40 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म लोगों में पसंद की जाएगी। ट्रेलर के बाद फिल्म का इंतजार.. दरअसल, मेकर्स ने आगामी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। बताते चलें कि यह फिल्म शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' से प्रेरित होकर बनाई गई है। 19 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अनंतविजय जोशी, परेश रावल, दिनेश लाल यादव और अजय मेंगी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अब लोग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: 29 साल की लड़की ने एक झटके में छोड़ी सरकारी बैंक की नौकरी-वीडियो शेयर कर बताई यह वजह.. ये भी पढ़ें: Oscar 2023 : फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑ...
सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत 

सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर से दुखद घटना सामने आई है। एक 3 माह के मासूम को सोते समय बंदरों का झुंड घर से उठा ले गया। घर की छत पर ले जाकर पानी के ड्रम में डुबो दिया। बाद में परिजनों को बच्चे का शव ड्रम में मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मछरेहटा के सूरजपुर गांव के अनुज यादव का बेटा 3 माह का शिवांश सुबह कमरे में चारपाई पर सो रहा था। घटना से आसपास के घरों में पसरा मातम कहा जा रहा है कि इसी बीच बंदरों का झुंड मासूम को उठाकर छत पर ले गया। वहां बच्चे को पानी के ड्रम में डूबो दिया। बाद में बच्चे की मां ने मासूम को गायब देखा तो शोर मचाते हुए उसकी तलाश शुरू की। परिवार के बाकी लोग भी छत पर पहुंचे और बच्चे को तलाशने लगे। बच्चे का शव ड्रम में पड़ा मिला। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सभी लोग बेहद दुखी हैं। मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि सीढ़िय...