Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम योगी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बताते हैं कि इसके बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन से भी मिलेंगे। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं हुईं तेज बीजेपी की इन हाईलेबल मुलाकातों के पास उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताते चलें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी के आवास पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले में बैठक हो चुकी है। पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई चेहरे हो सकते शामिल पार्टी सूत्रों सीएम योगी अभी तक नितिन नबीन से नहीं मिले हैं। अपने एक्स अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। माना जा रहा है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अ...
मौसम अलर्ट: बंद रहेंगे स्कूल, बुंदेलखंड-सीतापुर समेत वेस्ट यूपी में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम अलर्ट: बंद रहेंगे स्कूल, बुंदेलखंड-सीतापुर समेत वेस्ट यूपी में घने कोहरे की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज रविवार को प्रदेश के पश्चिम व तराई इलाके के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। जिन जिलों में धूप निकली, वहां गलन हावी रही। यूपी 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। लखनऊ मौसम विभाग ने सोमवार के लिए बुंदेलखंड, सीतापुर, लखीमपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे व शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। कानपुर लगातार सबसे ठंडा बना 13 जिलों में घने कोहरे और 22 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को कानपुर और इटावा में आंशिक शीतलहर रहेगी। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे और शीत दिवस के आसार हैं। इनमें घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट झांसी, बांदा, महोबा, ललितपुर व आसपास तथा सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, बहराइच, सहारनपुर, मुरादाबाद...
Unnao: इंकलाब जिंदाबाद का नारा देने वाले मौलाना हसरत मोहानी को 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

Unnao: इंकलाब जिंदाबाद का नारा देने वाले मौलाना हसरत मोहानी को 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: ​स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रसिद्ध शायर मौलाना हसरत मोहानी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर के हसरत मोहानी पुस्तकालय (धवन रोड) में उत्साह से कार्यक्रम हुआ। देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। यशभारती से सम्मानित फारूक अहमद रहे मुख्य अतिथि.. मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के अधिवक्ता एवं यश भारती से सम्मानित फारूक अहमद रहे। उन्होंने कहा कि हसरत मोहानी वही शख्सियत थे जिन्होंने पहली बार 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा दिया था। वक्ताओं बोले-मौलाना मोहानी के जीवन से प्रेरणा लें युवा उन्होंने न केवल कलम से अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध लड़ा। बल्कि स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा देने को पत्नी संग स्वदेशी भंडार भी खोला। मौजूद लोगों ने उनकी प्रसिद्ध गजल 'चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है' गुनगुनाकर श्रद्धांजलि दी गई। ये भी पढ़ें: उन्नाव: कुलदीप सेंगर की ...
लखनऊ: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर बयान दर्ज कराने थाने पहुंचीं

लखनऊ: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर बयान दर्ज कराने थाने पहुंचीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज शनिवार रात लोक गायिका नेहा सिंह राठौर बयान दर्ज कराने हजरतगंज थाने पहुंचीं। उनके पति भी साथ में मौजूद हैं। पहले यह चर्चा रही कि पुलिस ने नेहा को हिरासत में लिया है। पहलगाम हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप हालांकि, खुद नेहा ने बताया कि हिरासत जैसी कोई बात नहीं है। वह खुद पति के साथ बयान दर्ज कराने थाने पहुंची हैं। जानकारी के अनुसार, नेहा पर 27 अप्रैल को हजरतगंज थाने में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। हजरतगंज महिला थाने में पूछताछ कर रही है पुलिस बताते हैं कि गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज के रहने वाले कवि अभय प्रताप सिंह ने नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा लिखाया था। मामले में अभी किसी पुलिस अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। ये भी पढ़ें: Lucknow: गायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR..पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी का मामला http...
कानपुर: गंगा में डाॅल्फिन का मिला शव-छानबीन में जुटा वन विभाग

कानपुर: गंगा में डाॅल्फिन का मिला शव-छानबीन में जुटा वन विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में जाजमऊ स्थित गंगा पुल के नीचे एक डाॅल्फिन का शव मिलने की खबर है। बताते हैं कि मृत डाॅल्फिन मछली लगभग 10 फीट लंबी है। जाजमऊ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मछली को नाविकों की मदद से बाहर निकलवाया। इसके बाद वन विभाग को भी सूचित किया। जाजमऊ में गंगा पुल के नीचे मिली विशाल मछली वन विभाग टीम ने उसे कब्जे में लेकर छानबीन की। वन विभाग का कहना है कि यह मछली डाॅल्फिन है। खास बात यह है कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी इसे डाॅल्फिन मानने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह किसी दूसरी प्रजाति की मछली है। ये भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी चर्चा है कि गंगा में प्रदूषण के कारण मछली की मौत हो गई है। बहरहाल, अब मछली के पोस्टमार्टम से ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि...
उन्नाव: कुलदीप सेंगर की बेटी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र-‘पीड़िता-परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें’

उन्नाव: कुलदीप सेंगर की बेटी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र-‘पीड़िता-परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: उन्‍नाव केस के आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्‍वर्या सेंगर ने गृहमंत्री अमित शाह को दो पेज का पत्र लिखा है। ऐश्वर्या सेंगर ने मांग की है कि उन्नाव केस पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐश्वर्या सेंगर ने अपने एक्स (X) हैंडल पर इस पत्र को शेयर भी किया है। साथ में पीएम नरेंद्र मोदी और सीआरपीएफ व दिल्‍ली पुलिस को भी टैग किया है। 'पीड़िता ने कुछ कर लिया तो सारा दोष कुलदीप सेंगर पर ही आ जाएगा' ऐश्वर्य सेंगर के गृहमंत्री को लिखे पत्र का सार यह है कि उन्नाव पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। क्योंकि अगर उसने अब कुछ कर लिया या फिर उसके साथ कुछ हो जाता है तो सारा दोष उनके पिता कुलदीप सेंगर पर ही आ जाएगा। मीडिया दोबारा ऐसा नैरेटिव सेट करेगा कि जैसे उनके पिता ही खलनायक हैं। 'फिर मीडिया बनाएगी नैरेटिव, न्याय की राह में मुश्किलें और बढ़...
यूपी: 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, सीएम योगी के सख्त आदेश

यूपी: 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, सीएम योगी के सख्त आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को ठंड को लेकर सरकारी अफसरों के साथ अहम बैठक की। साथ ही ठंड से बचाव को लेकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी है कि ठंड से बचाव में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीषण ठंड को लेकर सीएम योगी ने की अहम बैठक भीषण ठंड के चलते उत्तर प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूल-कालेज 5 जनवरी 2026 तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण ठंड में 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल-कालेजों को बंद करने के सख्त आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें: दुखद: बरेली में BJP विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का निधन-बैठक में हार्ट अटैक.. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में एक्टिव रहने व कंबल वितरण और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था के आदेश भी दिए हैं। रैन बसेरों में जरूरी सुविधाओं का पूरा इंतजाम...
यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी

यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नव वर्ष 2026 की शुरुआत में 21 आईएएस अफसरों को प्रमोशन दिया है। साथ ही उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। प्रमोशन पाकर सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। IAS मोनिका रानी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनीं प्रमुख सचिव बनीं अपर्णा यू को सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार वहीं एसवीएस रंगाराव को प्रमुख सचिव पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन नियुक्त किया है। अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव निर्वाचन से वहीं पर सचिव बना दिया गया है। IAS योगेश कुमार आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बने नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधक और मोनिका रानी ...
मौसम: यूपी में नए साल पर इन 17 जिलों में बारिश-37 में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम: यूपी में नए साल पर इन 17 जिलों में बारिश-37 में घने कोहरे की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अगर कहीं थोड़ी-बहुत धूप निकल भी रही है, तो ठंड से राहत नहीं दे पा रही है। धूप के बीच ठंडी हवाएं कहर ढा रही हैं। मौसम विभाग ने नए साल 2026 पर यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेस्ट UP में बारिश के आसार मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी यूपी के शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर समेत 17 जिलों में बूंदा-बांदी होगी। वहीं 37 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। कानपुर में रात सबसे ठंडी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यूपी में 17 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट होगी। मंगलवार को 4.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर में रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। इन जिलों में शून्य दृश्यता घने कोहरे में सहारनपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और आगरा में दृश्यता शून्य रही। वहीं झांसी, हमीरपुर, फतेहपुर में दृश्...
Lucknow: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Lucknow: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में पूर्व सांसद धनंज्य सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर हुई है। मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रास्ते पर कब्जे का है। इसमें जौनपुर के महाराजगंज की ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उसके सरकारी गनर समेत 10 लोग आरोपी हैं। ब्लाक प्रमुख पति समेत 10 अन्य भी आरोपी एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप में सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। दरअसल, स्वास्तिका सिटी के कौशल तिवारी का कहना है कि उनसे पास में विनय सिंह ने ब्लॉक प्रमुख पत्नी मांडवी के नाम पर मकान बनवाया है। ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार आरोप है कि विनय सिंह खुद को पूर्व सांसद धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताता है। आरोप है कि विनय कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर ईंट की दीवार बनाकर रास्ता बंद करने लगे। साथ...