Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP: भाजपा ने 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की-सत्ता के समीकरण पर पूरा जोर..

UP: भाजपा ने 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की-सत्ता के समीकरण पर पूरा जोर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर रात यूपी के 14 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व प्रदेश चुनाव अधिकारी मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने की है। बताते चलें कि इसके लिए जिलास्तर पर पहले सलाह ली गई थी। यह घोषणा लंबे समय से लंबित थी। हटाए गए फतेहपुर के विवादित जिलाध्यक्ष गंभीर विवादों में रहे फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को हटा दिया गया है। उनपर पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए लेने का आरोप था। उनकी जगह पर अन्नू श्रीवास्तव को मौका दिया गया है। जारी हुई नई सूची में पांच जिलों में पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिला है। वहीं अब 98 जिलों में 84 में घोषणा हो चुकी है। ये भी पढ़ें: अयोध्या सांसद बोले, दलित हूं इसलिए राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं बुलाया  https://samarneetinews.com...
अयोध्या सांसद बोले, दलित हूं इसलिए राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं बुलाया

अयोध्या सांसद बोले, दलित हूं इसलिए राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं बुलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या के सपा सांसद ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि वह दलित हैं, इसलिए उन्हें अयोध्या राम मंदिर के ध्वाजारोहण कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं दिया गया। कहा कि यह भाजपा की निम्न सोच का परिचायक है। बोले, 24 नवंबर रात 12 बजे तक किया निमंत्रण का इंतजार एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अयोध्या सांसद ने कहा कि प्रभु श्रीराम के मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पताका फहराया। वह इसका अभिनंदन और स्वागत करते हैं। साथ ही इसके लिए पूरे क्षेत्र और प्रदेश व देश के लोगों को बधाई देता हूं। ये भी पढ़ें: Update: कमला पसंद के मालिक की बहू ने की सुसाइड, यह बात आई सामने.. मगर अफसोस है कि आयोजन में प्रभु श्रीराम की देवतुल्य जनता को नजरअंदाज कर दिया गया। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आमजन को वहां जाने से रोक दिया गया। प्रेस के लोगों को भी शर्तो...
Update: कमला पसंद के मालिक की बहू ने की सुसाइड, यह बात आई सामने..

Update: कमला पसंद के मालिक की बहू ने की सुसाइड, यह बात आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: UPDATE: कमला पसंद पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने सुसाइड कर ली है। बताते हैं कि उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। कथित रूप से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, इसमें किसी पर कोई आरोप नहीं होने की बात भी कही जा रही है। बस शादी के बाद रिश्तों को लेकर दर्द जाहिर किया है। कथित रूप से सुसाइड नोट भी मिला बताते हैं कि दीप्ति का वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से विवाह हुआ था। दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है। कहा जा रहा है कि हरप्रीत ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी साउड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस है। दिल्ली बसंत विहार पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कानपुर से शुरूआत-देशभर में बिजनेस बताते चलें कि कमला पसंद का बिजनेस कानपुर से लेकर दिल्ली और कोलकाता व मुंबई तक फैला है। कंपनी के मालिक मूलरूप से कान...
UP: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत-एक घायल

UP: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार देर रात भयावह हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी में जा गिरी। कार में सवार छह लोगों में पांच की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं कार चालक घायल हो गया है। शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सभी बताते हैं कि कार सवार सभी लोग लखीमपुर में वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस बहराइच लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, पढुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से पहले शारदा सायफन के पास ऑल्टो कार अनियंत्रित हो गई। घायल कार चालक अस्पताल में भर्ती इसके बाद कार शारदा सायफन नदी में जा गिरी। इससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि हादसा देर रात लगभग 12 बजे के आसपास हुआ।पढ़ुआ थाना प्रभारी अभिषेक सिंह का कहना है कि कार में छह लोग सवार थे। पांच की मौत हो चुकी है। पांच मृतकों के ये हैं नाम और पते.. कार चालक बबलू पुत...
जय सियाराम: अयोध्या में राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज…अडिग आस्था का प्रतीक…

जय सियाराम: अयोध्या में राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज…अडिग आस्था का प्रतीक…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): Ram Mandir Flag Hoisting: आज मंगलवार 25 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। करोड़ों राम भक्तों की अडिग आस्था के प्रतीक के रूप में अयोध्या में प्रभुराम के मंदिर पर धर्म ध्वज का आरोहण हुआ। पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया ध्वज आरोहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर इस धर्म ध्वज का आरोहण किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी और सीएम योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज करोड़ों लोगों की आस्था साकार हो गई है। प्रभु राम की जन्मभूमि पर बने दिव्य राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन.. दरअसल, सनातन परंपरा और आस्था के प्रतीक धर्म ध्वज का आज र...
CM Yogi बोले, सनातन के लिए सिख गुरुओं के बलिदान अविस्मरणीय

CM Yogi बोले, सनातन के लिए सिख गुरुओं के बलिदान अविस्मरणीय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सिखों के नौवें गुरु 'हिन्द दी चादर' गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आज लखनऊ में समारोह हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल हुए। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म के प्रति समर्पण का संदेश दिया। यहां तक कि धर्म के लिए अपना शीश कटवा दिया। सिखों के नौवें गुरु 'गुरु तेग बहादुर जी' का 350वां शहीदी दिवस उनका यह बलिदान देश की एकता और अखंडता के काम आया। सीएम योगी ने कहा कि सिख गुरुओं की वजह से ही आक्रांताओं के मंसूबे सफल नहीं हुए। सिखों के पहले गुरु 'गुरु नानक' देव जी ने 1510 से 1515 के बीच अयोध्या का दौरा किया था। कहा, बाबर को जाबर कहने की हिम्मत 'गुरु नानक देव जी' ने दिखाई इसके बाद बाबर ने मंदिर को क्षतिग्रस्त करने का काम शुरू कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि बाबर को जाबर कहने की हिम्मत गुरु नानक देव जी ही दिखाई। फिर गुरु तेग ...
यूपी: लेखपाल के बाद SIR में लगे शिक्षक ने की सुसाइड, SDM-BDO व लेखपाल पर दबाव का आरोप

यूपी: लेखपाल के बाद SIR में लगे शिक्षक ने की सुसाइड, SDM-BDO व लेखपाल पर दबाव का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फतहेपुर में SIR ड्यूटी कर रहे लेखपाल के सुसाइड का मामला थमा नहीं था कि अब गोंडा में एक शिक्षक बीएलओ ने जहर खाकर जान दे दी है। शिक्षक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें शिक्षक जहर खाने का कारण एसडीएम, बीडीओ और लेखपाल द्वारा अनावश्यक दबाव बनाना बता रहे हैं। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गोंडा में सहायक अध्यापक विपिन यादव ने दी जान जानकारी के अनुसार, गोंडा में सहायक अध्यापक विपिन यादव BLO की ड्यूटी कर रहे थे। आज उन्होंने जहर खा लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गोंडा राजकीय मेडिकल कालेज में उन्होंने दम तोड़ दिया। डीएम ने कहा, दबाव के आरोप गलत-जांच करा रहे बताते हैं कि एसआईआर में विपिन यादव की ड्यूटी BLO के तौर पर लगी थी। वह जैतपुर में सहायक अध्यापक थे। नवाबगंज कटी तिराहा पर किराए के मकान में पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे। ...
नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: Actor Dharmendra Passed Away: बॉलीवुड से एक बेहद दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है। महान अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल से घर लाया गया था। 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल में जन्में थे महान अभिनेता पंजाब के साहनेवाल गांव में जन्मे अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने अपने 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकार्ड बनाया। ये भी पढ़ें: Lucknow : धर्मेंद्र और सीएम योगी की मुलाकात, काफी खुश नजर आए मुख्यमंत्री.. दरअसल, 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे हे...
यूपी: विवाहिता से गैंगरेप-4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी: विवाहिता से गैंगरेप-4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता से चार नाबालिगों समेत छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया। पहले तो लोकलाज के डर से विवाहिता चुप रही। मगर बाद में परिजनों को जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग ने घर से बुलाकर साथियों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर की एक विवाहिता की होरिलापुर के एक नाबालिग लड़के से बात होती थी। बताते हैं कि 12 नवंबर को घटना वाले दिन वह महिला के गांव पहुंचा। वहां उसने फोन करके महिला को घर के पीछे मिलने बुलाया। धमकी भी दी कि अगर वह नहीं आएगी तो घर में आकर घुस जाएगा। ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता श...
मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता शून्य तक..

मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता शून्य तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: मौसम विभाग ने कोहरे और सर्दी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के जिलों में सोमवार से घना कोहरा छाएगा। साथ ही यूपी में उत्तरी-पश्चिमी ठंडी पछुआ हवाओं से सर्दी भी बढ़ेगी। मौसम में लगातार ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में मौसम और सर्द होगा। सोमवार से पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्र में छाएगा कोहरा मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिमी यूपी में सहारनपुर से बरेली तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तराई इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में भी सुबह कोहरा हल्के से मध्यम स्तर तक रहेगा। बरेली में दृश्यता शून्य पहुंची-कानपुर और मुरादाबाद भी.. बताते चलें कि आज रविवार को कोहरे के कारण बरेली में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। मौसम विभाग का कहना है कि मुरादाबाद में 50 मीटर और कानपुर में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। ये भी पढ़ें: Luckno...