Tuesday, August 11सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Lucknow: यूपी में भाजपा-संघ एक्टिव, सीएम आवास पर अहम बैठक-अटकलें तेज

Lucknow: यूपी में भाजपा-संघ एक्टिव, सीएम आवास पर अहम बैठक-अटकलें तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आज भाजपा और संघ के नेताओं की अहम समन्वय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीएल संतोष, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि बैठक में संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा व संघ फीडबैक पर चर्चा हुई है। राजनीतिक गलियारों में संगठन में बदलाव को लेकर चर्चाएं दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले भाजपा अपने सभी कील-कांटे दुरुस्त करने में लगी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में संगठन में बदलाव भी संभव है। ये भी पढ़ें: UP: भाजपा ने 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की-सत्ता के समीकरण पर पूरा जोर..  यही वजह है कि सीएम के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर भाजपा-संघ नेताओं की इस बैठक को लेकर तमाम अटकलें जारी हैं। ...
यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली रैली रद्द-TET अनिवार्यता के विरोध में था आयोजन

यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली रैली रद्द-TET अनिवार्यता के विरोध में था आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शिक्षकों की टीईटी के विरोध में होने वाली दिल्ली रैली रद्द हो गई है। 5 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित इस रैली को रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह रैली के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति न मिलना बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने निरस्त की रैली की अनुमति दरअसल, 10 प्रदेशों के शिक्षक संगठन टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की रैली की अनुमति को दिल्ली पुलिस ने निरस्त कर दिया है। अब सोमवार को शिक्षक संगठन इस मामले में आगे की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। ये भी पढ़ें: TET अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार-CMYogi ने रिवीजन दाखिल करने के दिए निर्देश बताते हैं कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि रैली की अनुमति निरस्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर 5 दिसंबर को होने वाली इस रैली को निरस्त किया है। ये भी पढ़ें: यू...
अनुप्रिया पटेल ने पार्टी में किए बड़े बदलाव-9 नेताओं को प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी

अनुप्रिया पटेल ने पार्टी में किए बड़े बदलाव-9 नेताओं को प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अनुप्रिया ने यूपी में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव के पदों पर नेताओं की नियुक्ति की है। 9 नेताओं को प्रदेश इकाई में दी जिम्मेदारी पार्टी के 9 नेताओं को प्रदेश इकाई में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसे 2027 के चुनावों की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। बताते चलें कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। ये भी पढ़ें: UP: कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, CBI जांच की उठाई मांग राजनीतिक पार्टियां संगठन को मजबूत करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। यूपी और केंद्र में भाजपा की सहायक पार्टी अपना दल एस भी इसी कड़ी में अपनी तैयारियां कर रही हैं। यहां पढ़ें पूरी सूची   ये भी पढ़ें: UP Politics: सपा ...
UP: कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, CBI जांच की उठाई मांग

UP: कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़, CBI जांच की उठाई मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कोडीन कफ सिरप कांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मैसेज से नया मोड़ आ गया है। उत्तर प्रदेश में एसटीएफ इस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है। इसके मास्टर माइंड और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के साथी अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी भी हुई है। अमित को धनंजय सिंह का करीबी बताया गया था। हालांकि, अब इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के एक मैसेज से नया मोड़ आ गया है। पूर्व सांसद ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की उठाई मांग पूर्व सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि 'मुझे पता है कि कफ सिरप मामले में कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकारों को  गुमराह किया है। सरकार और PM की छवि खराब करने की विपक्षी साजिश बताया मेरे बारे में भ्रामक बातें फैलाई गई हैं। बताना चाहता हूं कि यह मामला वाराणसी से जुड़...
जानिए! दुनिया के किस देश का राष्ट्रीय पशु है गाय..

जानिए! दुनिया के किस देश का राष्ट्रीय पशु है गाय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत, लखनऊ
वंदना, लखनऊ डेस्क : भारत में गाय को मां के रूप में पूजा जाता है। इसलिए बहुत से लोगों को लग सकता है कि गाय भारत की राष्ट्रीय पशु है। मगर हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। भारत का राष्ट्रीय पशु गाय (Cow) नहीं, बल्कि बाघ (Tiger) है। भारत की तरह होती गाय की पूजा अब आप सोचेंगे कि गाय किस देश का राष्ट्रीय पशु है? इसका जवाब हम आपको देंगे। दरअसल, गाय भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राष्ट्रीय पशु है। जी हां, नेपाल में गाय को अधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पशु माना जाता है। गौहत्या पर इस देश में सख्त सजा जानकारी के अनुसार, जब नेपाल ने 2015 में अपने नए संविधान को अपनाया, तब गाय को औपचारिक रूप से अपना आधिकारिक पशु घोषित किया। भारत की तरह ही नेपाल में भी गाय की पूजा होती है। यह बात नेपाल की बहुसंख्यक हिंदू आबादी की मान्यताओं को दर्शाती है। वहां के लोगों के लिए गाय पवित्र है। इतना ही...
UP: महिला सिपाही को जबरन लगाया रंग-छेड़छाड़ भी की, आरोपी तीनों सिपाही निलंबित-बर्खास्तगी भी..

UP: महिला सिपाही को जबरन लगाया रंग-छेड़छाड़ भी की, आरोपी तीनों सिपाही निलंबित-बर्खास्तगी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: होली पर महिला सिपाही को जबरन रंग लगाना व छेड़छाड़ करना सिपाहियों को भारी पड़ा। ऐसा सबक मिला जो जिंदगी में नहीं भूलेंगे। आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। अब बर्खास्तगी की कार्यवाही की जा रही है। मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का है। मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच में दोषी मिले तीनों जानकारी के अनुसार, बलरामपुर कोतवाली ग्रामीण में हेड कांस्टेबल अमित कुमार, पन्नेलाल व शैलेंद्र कुमार के खिलाफ 26 नवंबर को मुकदमा हुआ था। तीनों को निलंबित कर दिया गया था। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने महिला अपराध के इस प्रकरण में जीरो टालरेंस की नीति अपनाई। अनुशासन तो तोड़ा ही, मर्यादाएं भी की तार-तार जांच में दोषी पाए जाने पर तीनों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही की जा रही है। बताया जाता है कि बलरामपुर कोतवाली ग्रामीण में 15 मार्च 2025 को होली समारोह के बाद महिला सिपाही थान...
यूपी में फाजिल नगर का नाम बदला, अब पावा नगर..

यूपी में फाजिल नगर का नाम बदला, अब पावा नगर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक महत्व वाले कुशीनगर जिले के फाजिल नगर का नाम बदलकर पावा नगर करने की घोषणा की है। बड़ी संख्या में लोगों ने इसका स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि भगवान महावीर का जन्म वैशाली में हुआ था, लेकिन महापरिनिर्वाण उन्होंने उत्तर प्रदेश के ही पावागढ़ (फाजिलनगर) में पाया। पावा नगर में भगवान महावीर ने महापरिनिर्वाण किया था प्राप्त मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उस फाजिलनगर, जहां भगवान महावीर ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया, उसका नाम पावा नगरी करने की कार्यवाही आगे बढ़ा दी है। बताते चलें कि सीएम योगी गुरुवार 27 नवंबर को तरुण सागरम् तीर्थ, मुरादनगर गए थे। उन्होंने पंचकल्याणक महामहोत्सव के अंतर्गत 100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का उद्घाटन भी किया था। सीएम योगी ने भगवान पार्श्वनाथ जी व संत तरुण सागर जी महाराज को याद क...
Kanpur: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, कांग्रेस से तीन बार रहे सांसद

Kanpur: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, कांग्रेस से तीन बार रहे सांसद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताते हैं कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें किदवई नगर स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से उन्हें कॉर्डियोलॉजी रेफर किया गया। कार्डियोलाॅजी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से उनके समर्थकों और कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। तीन बार सांसद रहे श्री प्रकाश शुक्ला का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है। बताते चलें कि 1999, 2004 और 2009 में श्री प्रकाश जायसवाल ने कानपुर से कांग्रेस को शानदार जीत दिलाई। उन्होंने 2011-2014 तक 3 वर्षों तक कोयला मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। ये भी पढ़ें: Lucknow: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं-तकनीकी के साथ समाज में बढ़ी ईर्ष्या-...
Lucknow: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं-तकनीकी के साथ समाज में बढ़ी ईर्ष्या-दुख..बचाव का उपाय ध्यान

Lucknow: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं-तकनीकी के साथ समाज में बढ़ी ईर्ष्या-दुख..बचाव का उपाय ध्यान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज ब्रह्मकुमारीज संस्थान की ओर से ध्यान योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि तकनीकी के साथ समाज में ईर्ष्या और दुख बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इनसे बचने के लिए ध्यान यानी मेडिटेशन एक कारगर उपाय है। दरअसल, सुल्तानपुर रोड पर गुलजार उपवन में शुक्रवार को ब्रह्मकुमारीज संस्थान ने राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का ओयोजन किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मंच पर स्वागत किया गया। इससे पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में भी मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था बेहद ...
UP: देर रात 6 जिलों के BSA बदले, लखनऊ-बाराबंकी और गोंडा में बदलाव

UP: देर रात 6 जिलों के BSA बदले, लखनऊ-बाराबंकी और गोंडा में बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में देर रात सरकार ने छह जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की है। इनमें लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर शामिल हैं। छह जिलों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय का कहना है कि विपिन कुमार को लखनऊ, नवीन पाठक को बाराबंकी, अमित कुमार सिंह को गोंडा, धीरेंद्र त्रिपाठी को गोरखपुर, डॉ. अजित सिंह को हरदोई और रोशनी को पीलीभीत का बीएसए नियुक्त किया गया है। सभी को नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में सभी जगहों पर प्रभारी अधिकारी काम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: UP: भाजपा ने 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की-सत्ता के समीकरण पर पूरा जोर.. https://samarneetinews.com/up-bjp-releases-list-of-14-new-district-presidents-emphasis-on-power-equations/  ...