Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोका, नाराज अखिलेश यादव बोले-भाजपा हार चुकी

सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोका, नाराज अखिलेश यादव बोले-भाजपा हार चुकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल हिंसा के बाद अब वहां शांति है। समाजवादी पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संभल भेजे जाने की घोषणा हुई थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल को संभल जाना था। पुलिस ने सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोक दिया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। सपा नेता के घर के बाहर पुलिस तैनात बताते हैं कि नेता प्रतिपक्ष को नंजरबंद कर दिया गया है। संभल प्रशासन ने मौके की गंभीरता को देखते हुए 10 दिसंबर तक जिले में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी है। वहां धारा 163 लागू कर दी गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। सपा मुखिया अखिलेश ने अपने https://samarneetinews.com/there-maybe-major-reshuffle-in-yogicabinet-soon-in-up/ सोशल मीडिया एक्स (X) ...
संभल में इंटरनेट बहाल, शांतिपूर्ण ढंग से हुई नमाज, सब्जियां खरीदने भी निकले लोग

संभल में इंटरनेट बहाल, शांतिपूर्ण ढंग से हुई नमाज, सब्जियां खरीदने भी निकले लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल में आज शुक्रवार को जामा मस्जिद समेत पूरे जिले में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई। शाम को सब्जी की दुकानों पर लोग भी दिखाई दिए। मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि जिले में हालात सामान्य हैं और प्रशासन लगातार लोगों में विश्वास कायम करने की कोशिश कर रहा है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अधिकारी रख रहे स्थिति पर पूरी नजर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्रतिबद्ध है। उधर, प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ये भी पढ़ें: संभल में आगजनी-पथराव, 3 लोगों की मौत-20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल-कई वाहन फूंके ड्रोन कैमरों से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार शाम 4 बजे करीब बहाल कर...
योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है कि बड़ा फेरबदल..

योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है कि बड़ा फेरबदल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी में योगी मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल, उप चुनाव में 9 सीटों में से 7 पर भाजपा और सहयोगी दलों ने जीती हैं। इसके बाद कई विधायक मंत्री बनने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। वहीं भाजपा के सहयोगी दलों ने भी अपना कोटा बढ़ाने की दावेदारी के लिए तैयारी कर ली है। मिशन-2027 की तैयारी में BJP पार्टी सूत्र बताते हैं कि मंत्रीमंडल में नए चेहरों को जगह भी मिल सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों को बाहर भी किया जा सकता है। हालांकि, इस फेरबदल को लेकर उपचुनाव से पहले भी चर्चा शुरू हुई थी। ये भी पढ़ें: संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब मगर तब किसी न किसी वजह से बात टलती रही। इसके बाद तय हुआ कि उपचुनाव के बाद फैसला लिया जाएगा। अब उप चुनाव हो चुके हैं और सरकार और पार्...
यूपी उपचुनाव जीतने वाले इन विधायकों ने ली शपथ…CMYogi ने कही यह बात..

यूपी उपचुनाव जीतने वाले इन विधायकों ने ली शपथ…CMYogi ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में जीतने वाले भाजपा और आरएलडी विधायकों को शुक्रवार को विधानभवन में शपथ दिलाई गई। शपथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिलाई। बताते हैं कि सभी जीते हुए विधायक पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे। सीएम योगी ने बताया विकास की जीत वहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी कहा कि यह विकास और जनता की आस्था की जीत है। इन विधायकों को दिलाई गई शपथ जिन विधायकों ने शपथ ली, उनमें कुंदरकी से रामवीर सिंह, फूलपुर से दीपक पटेल, खैर से सुरेंद्र सिंह, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, कटेहरी से धर्मराज निषाद, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य और मीरापुर से रालोद की मिथलेश पाल शामिल हैं। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठ...
तबादले: यूपी में 16 पुलिस उपाधीक्षकों (CO) के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

तबादले: यूपी में 16 पुलिस उपाधीक्षकों (CO) के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सरकार ने यूपी पुलिस में देर रात बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। सरकार ने प्रदेश में कुल 16 पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। यह पढ़ें पूरी तबादला सूची इनमें 6 ऐसे अधिकारी भी हैं जिन्हें पदोन्नति के बाद पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नई तैनाती मिली है। हालांकि, एक तबादला निरस्त भी कर दिया गया है। https://samarneetinews.com/bjp-state-president-swatantra-dev-singh-inaugurated-samarniti-news-office-praised-credibility-fairness/ बाकी सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ और अधिकारियों के भी तबादले भी हो सकते हैं। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई    ...
संशोधित: आज बांदा-चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी, यह है पूरा कार्यक्रम..

संशोधित: आज बांदा-चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी, यह है पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार 28 नवंबर को बांदा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर मेडिकल कालेज में बने हैलीपेड पर उतरेगा। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी हेलीकाप्टर से अपह्रान 11.30 बजे पहुंचेंगे। यहां मेडिकल कालेज गेट पर निर्मित रानी दुर्गावती की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे। महुआ से लौटकर चित्रकूट होंगे रवाना इसके बाद तेलंगाना के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि देने उनके आवास, महुआ गांव जाएंगे। फिर 1 बजे वापस मेडिकल कालेज पहुंचकर हेलीकाप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएंगे। चित्रकूट में सीएम योगी 1.30 बजे देवांगना एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस जाएंगे। चित्रकूट में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम 3 बजे से 4 बजे तक मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद चित्रकूट की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे...
CMYogi ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर कही यह बड़ी बात..

CMYogi ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर कही यह बड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को महाकुम्भ-2025 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मीडिया से भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा, तैयारियां युद्धस्तर पर उन्होंने कहा कि भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारियां एक महीने पहले यानि 10 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएंगी। कहा कि 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंचेंगे।वहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ-2025 की तैयारी युद्धस्तर पर ये भी पढ़ें : यूपी में भीषण हादसा, 5 डाॅक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना  चल रही है। आज शासन और प्रशासनिक अधिकारियों के महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की गई है। सीएम योगी ...
बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई

बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी मेडिकल कालेज में अग्निकांड मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है। तीन अन्य को सस्पेंड किया गया है। बताते चलें कि झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती 15 नवंबर को हुए अग्निकांड में 10 बच्चों की मृत्यु हो गई थी। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम के निर्देशों पर 4 सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आज एक्शन लिया गया है। कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र भी दिया गया है। 15 नवंबर को अग्निकांड में हुई थी 10 बच्चों की मृत्यु डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया है कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना में 10 बच्चों की जान चली गई थी। यह बेहद संवेदनशील है। कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही https://samarneetinews...
यूपी में बड़ी कार्रवाई, राज्य कर विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड, ये हैं आरोप..

यूपी में बड़ी कार्रवाई, राज्य कर विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड, ये हैं आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर पैसा लेकर ट्रक छोड़ने के आरोप हैं। सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश कुमार मेरठ सचल दल में कार्यरत हैं। मेरठ में तैनात हैं दोनों अधिकारी दोनों को सस्पेंड करने के आदेश प्रमुख सचिव एम. देवराज ने मंगलवार देर शाम जारी किए हैं। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है। बताते हैं कि जांच में https://samarneetinews.com/horrific-accident-in-up-5-doctors-died-accident-on-lucknow-agra-expressway/ प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ये भी पढ़ें: UP: ‘मौत का रास्ता’ : PWD के 4 इंजीनियरों पर मुकदमा, अधूरे पुल से कार गिरने से गई थीं 3 जानें    ...
यूपी में भीषण हादसा, 5 डाॅक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना

यूपी में भीषण हादसा, 5 डाॅक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें पांच डाक्टर्स की मौत हो गई। एक डाॅक्टर घायल भी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई स्कार्पियो हादसा उस समय हुआ जब स्कार्पियों गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा रहे ट्रक से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के लगभग साढ़े 3 बजे किमी संख्या 196 के पास यह हादसा हुआ। हादसे में सैफई मेडिकल कालेज के 5 डॉक्टरों दर्दनाक मौत हो गई। लखनऊ से आगरा जा रहे थे सभी डाक्टर्स बताते हैं कि ये सभी डाॅक्टर लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायल डाॅक्टर को अस्पताल भि...