Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP: ‘मौत का रास्ता’ : PWD के 4 इंजीनियरों पर मुकदमा, अधूरे पुल से कार गिरने से गई थीं 3 जानें

UP: ‘मौत का रास्ता’ : PWD के 4 इंजीनियरों पर मुकदमा, अधूरे पुल से कार गिरने से गई थीं 3 जानें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: गूगल मैप पर अधूरे पुल वाला रास्ता देखकर चले कार सवार 3 की मौत के मामले में प्रशासन ने एक्शन लिया है। 4 PWD इंजीनियरों समेत कई पर मुकदमा हुआ है। यह मुकदमा बदायूं के दातागंज कोतवाली में दर्ज हुआ है। मामले में PWD के नामजद अभियंताओं का निलंबन तय है। विवेचना में फंस सकते हैं और भी लोग वहीं गलत रास्ता दिखाने के लिए गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ भी शिकायत हुई है। हालांकि, पुलिस ने मुकदमे में गूगल या उसके किसी अधिकारी को नामजद नहीं किया है। यह बात अलग है कि विवेचना में कुछ नाम बढ़ाए दिए जाएं। अधूरे पुल से जुड़ा यह है पूरा मामला बदायूं जिले के समरेर को बरेली के फरीदपुर से जोड़ने वाले अधूरे पुल से रविवार तड़के एक कार नीचे गिर गई। कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को दातागंज के https://samarneetinews.com/british-era-bridge-built-on-ganga-between-ka...
कानपुर में अंग्रेजों के जमाने का पुल गंगा में ढहा, 1874 में हुआ था निर्माण

कानपुर में अंग्रेजों के जमाने का पुल गंगा में ढहा, 1874 में हुआ था निर्माण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: Bridge Collapsed In Kanpur: कानपुर और उन्नाव जिले को जोड़ने वाले अंग्रेजों के जमाने का गंगा नदी पर बना पुल बीती रात ढह गया। जर्जर हालत में पहुंच चुके इस लगभग 150 साल पुराने पुल को अंग्रेजों ने बनवाया था। कानपुर और उन्नाव को जोड़ने में इस पुल की अहम भूमिका रही। आज के पुलों में नहीं इतनी मजबूती इस गंगा पुल का निर्माण डबल स्टोरी में हुआ था। हालांकि, कोरोना काल में पुल की जर्जर हालत को देखते हुए आवागमन बंद कर दिया गया था। बताते हैं कि बीती देर रात अचानक कानपुर की ओर का https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc पुल का एक हिस्सा ढहकर गंगा में समा गया। अच्छी बात यह है कि किसी तरह की जनहानि या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। चर्चा है कि आज के पुलों में इतनी मजबूती देखने को नहीं मिलती। बल्कि आजकल कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पुल बनते ही कुछ दिन बाद गिरने लग...
यूपी की बड़ी खबर, अयोध्या में उपचुनाव की जल्द हो सकती घोषणा, हाईकोर्ट ने याचिका वापसी को दी मंजूरी

यूपी की बड़ी खबर, अयोध्या में उपचुनाव की जल्द हो सकती घोषणा, हाईकोर्ट ने याचिका वापसी को दी मंजूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उपचुनाव को लेकर दाखिल याचिका की वापसी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब अयोध्या की मिल्कीपुर पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। याचिका के चलते नहीं हुआ था अयोध्या में उपचुनाव बताते चलें कि पूर्व भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। उन्होंने 2022 में मिल्कीपुर सीट से सपा के अवधेश प्रसाद के निर्वाचन को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि अवधेश प्रसाद के नामांकन पत्रों में https://samarneetinews.com/ruckus-in-sambhal-arson-stone-pelting-3-dead-more-than-20-policemen-injured/ विसंगतियां थीं। हालांकि, फिर उन्होंने अपनी याचिका वापस लेने के लिए अर्जी डाल दी थी। इस कारण मिल्कीपुर अयोध्या म...
यूपी में भीषण हादसा, 4 महिलाओं समेत 5 की मौत-पांच गंभीर रूप से घायल

यूपी में भीषण हादसा, 4 महिलाओं समेत 5 की मौत-पांच गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के हरदोई जिले में आज सोमवार तड़के सुबह भीषण दुर्घटना हो गई। मल्लावां क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाइवे पर गौरी चौराहे के पास बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। बोलेरो गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल हैं। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बारात से लौट रहे थे सभी बताते हैं कि सभी मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। आसपास के लोगों की सूचना से पुलिस भी मौके पर जल्द ही पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। https://samarneetinews.com/up-case-filed-against-sports-official-and-coach-for-touching-female-football-players/ मृतकों में माधौगंज थाना क्षेत्र के सेवढही गांव की सीमा देवी (40), प्रतिमा देवी (32), प्रतिभा (42), रामलली (50) निवासी खेरव...
संभल में आगजनी-पथराव, 3 लोगों की मौत-20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल-कई वाहन फूंके

संभल में आगजनी-पथराव, 3 लोगों की मौत-20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल-कई वाहन फूंके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा बढ़ गई। उपद्रवियों की बेकाबू भीड़ ने आगजनी और पथराव करते हुए 3 कारों, 8 बाइकों को फूंक डाला। 20 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस को हालात को काबू करने में घंटो मशक्त करनी पड़ी। 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद हालात को देखते हुए संभल में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बताते हैं कि उपद्रवियों ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहन फूंक डाले हैं। डीआईजी और कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हिंसा में हयातनगर निवासी रोमान, फत्तेहउल्ला सराय निवासी बिलाल और कोट तबेला के नईम की मौत होने की सूचना है। वहीं 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सर्वे के दौरान हुआ पथराव बताते हैं कि रविवार सुबह डीएम डॉ. राजेंद्र ...
UP : मायावती का ऐलान, अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

UP : मायावती का ऐलान, अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी उप चुनाव में मिली करारी हार के बाद बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी अब कोई उप चुनाव नहीं लड़ेगी। क्योंकि ईवीएम मशीनों के जरिए चुनावों में बड़ी धांधली हो रही है। ईवीएम से फर्जी मतदान हो रहा है और उनकी पार्टी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। फर्जी मतदान का लगाया आरोप कहा कि जबतक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए सख्त फैसला नहीं लेगा, बसपा किसी भी उप चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। हालांकि, बसपा मुखिया ने यह स्पष्ट किया है कि सिर्फ उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। बाकी चुनावों में भाग लेंगे। https://samarneetinews.com/upbyelection-lotus-bloomed-on-7seats-bicycle-ran-on-2seat-in-up/ उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान लोकतंत्र के लिए बड़ी चिंता की बात है। मायावती ने कहा कि पहले लोकसभा, फिर राज्यों के विधानसभा और अब उपचुनावों में भी खुलक...
संभल में बवाल, जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भीड़ का पथराव-कार फूंकी, DIG मौके पर, डिप्टी सीएम बोले..

संभल में बवाल, जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भीड़ का पथराव-कार फूंकी, DIG मौके पर, डिप्टी सीएम बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने के दावे के बाद कोर्ट के आदेश पर सर्वे चल रहा है। आज सर्वे के दूसरे चरण को जब टीम वहां पहुंची तो लोगों की भीड़ मस्जिद की ओर बढ़ने लगी। बताते हैं कि सुबह लगभग 9 बजे भीड़ को हटाने का प्रयास हुआ। इसके बाद भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, DGP ने कही यह बात.. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर डीआईजी और कमिश्नर भी पहुंच चुके हैं। स्थिति तनावपूर्व बताई जा रही है। डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर हैं। उधर, डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे कराया हो रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर काम में बाधा डालने का काम किया है। मौके पर पुलिस https:...
यूपी उपचुनाव : 7 सीटों पर खिला कमल, 2 सीट पर दौड़ी साइकिल, CM Yogi ने PM Modi को दिया श्रेय

यूपी उपचुनाव : 7 सीटों पर खिला कमल, 2 सीट पर दौड़ी साइकिल, CM Yogi ने PM Modi को दिया श्रेय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी उपचुनाव में भाजपा ने 7 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। वहीं सपा ने 2 सीटें जीती हैं। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। यूपी की कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा की जीत हो चुकी है। भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं। कुंदरकी और कटहरी में बड़ी बढ़त भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, मीरापुर सीट पर जीत का परचम लहराया है। कुंदरकी सीट पर भाजपा ने बेहद बड़ी बढ़त बनाई हुई है। वहां से सपा की वापसी तय नहीं है। इसलिए इस सीट पर भी भगवा ही https://samarneetinews.com/video-in-lucknow-car-driver-hit-scooty-and-dragged-it-for-about-1-km-people-scared-of-spark/ लहराएगा। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज करा चुके हैं। यूपी उप चुनाव मे...
UP: सीसामऊ से सपा की नसीम सोलंकी जीती, अधिकारिक घोषणा का इंतजार

UP: सीसामऊ से सपा की नसीम सोलंकी जीती, अधिकारिक घोषणा का इंतजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट 20 राउंड की गिनती के बाद सपा की नसीम सोलंकी जीत गई हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। बीजेपी के सुरेश अवस्‍थी चुनाव हार गए हैं। 20 राउंड की काउंटिंग के बाद 8629 वोट से जीत काउंटिंग के दौरान कई बार सुरेश ने बढ़त बनाई। लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ी नसीम बढ़ती गईं। बताते हैं कि 20 राउंड की काउंटिंग के बाद सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 69,666 वोट मिले हैं। वह 8629 वोटों से आगे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 61,037 वोट मिले हैं। ये भी पढ़ें : देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा मुस्लिम महिला प्रत्याशी ने दीया जलाकर की शिवलिंग की पूजा-अर्चना, फतवा जारी  ये भी पढ़ें : कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण   https://www.youtube.com/wat...
Video : लखनऊ में स्कूटी को टक्कर मारकर 1 किमी तक घसीट ले गया कार चालक, चिंगारियों से सहमे लोग 

Video : लखनऊ में स्कूटी को टक्कर मारकर 1 किमी तक घसीट ले गया कार चालक, चिंगारियों से सहमे लोग 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=xvs7gWhqtKU समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ का एक Video इस समय Social Media पर तेजी से Viral हो रहा है। कार के बोनट में स्कूटी फंसी है। कार ड्राइवर तेजी से दौड़ाता जा रहा है। कार और स्कूटी की सड़क पर रगड़ से भयंकर चिंगारियां निकल रही थीं। आसपास के राहगीर किसी तरह गाड़ियों को रुकवाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कार चालक पर कोई फर्क नहीं पड़ता दिखा। पुलिस ने कार चालक को पकड़ा यह वीडियो लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके का है। हालांकि, बाद में पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी। स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए और दूर जा गिरे। उधर, स्कूटी कार के बोनट में फंस गई। चालक ने कार नहीं रोकी और स्कूटी को घसीटता हुआ कार ले भागा। बताते हैं कि स्कूटी सवार दोनों युवक मोहनलालगंज जा रह...