Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

बड़ी खबर : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहे

बड़ी खबर : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सोमवार शाम उत्तर प्रदेश से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे पर गाज गिराई है। बसपा सुप्रीमो ने अपने भतीजे को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। इतना ही नहीं मायावती ने साफ कर दिया है कि अब वह उनके उत्तराधिकारी भी नहीं हैं। मायावती ने आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से भी हटा दिया है। आकाश को बताया अपरिपक्व नेता साथ ही मायावती ने आकाश आनंद को अपरिपक्व नेता कहा है। सोशल मीडिया के अपने एक्स एकाउंट (X) पर बसपा मुखिया मायावती ने लिखा है कि आकाश को पार्टी का नेशनल कोओर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन पार्टी के व्यापक हित में पूर्व परिपक्वता आने तक आकाश को इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से हटाया जा रहा है। बताते चलें कि बसपा में यह उलटफेर लोकसभा चुनाव के बीच हुआ है। यह काफी मायने रखता है। इसे लेकर तरह-...
Lok_Sabha_2024 : यूपी में तीसरे चरण में कुल 57.34% मतदान, संभल में सबसे ज्यादा 62.81%

Lok_Sabha_2024 : यूपी में तीसरे चरण में कुल 57.34% मतदान, संभल में सबसे ज्यादा 62.81%

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए यूपी की 10 सीटों के लिए आज शाम 6 बजे तक मतदान चला। इन सीटों पर कुल 57.34% मतदान हुआ। तेज गर्मी में 4 बजे तक मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी, लेकिन फिर रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के काफी सख्त इंतजाम रहे। पढ़िए : किस सीट पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान लोकसभा सीट - मतदान प्रतिशत संभल - 62.81 प्रतिशत हाथरस - 55.36 प्रतिशत आगरा - 53.99 प्रतिशत फतेहपुर सिकरी - 57.09 प्रतिशत फिरोजाबाद - 58.22 प्रतिशत मैनपुरी - 58.59 प्रतिशत एटा - 59.17 प्रतिशत बदायूं - 54.05 प्रतिशत आंवला - 57.08 प्रतिशत बरेली - 57.88 प्रतिशत ये भी पढ़ें : UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..   ...
यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी, मैनपुरी में सुबह 9 बजे तक 12.33% वोटिंग..

यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी, मैनपुरी में सुबह 9 बजे तक 12.33% वोटिंग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 99 सीटों पर मतदान जारी है। यूपी में 10 सीटों के लिए 100 प्रत्याशियों के बीच चुनावी घमासान चल रहा है। गुजरात में पीएम मोदी ने मतदान किया है। अमित शाह आज मैदान में हैं। वहीं यूपी की बात करें मंत्री जयवीर सिंह और डिंपल यादव के बीच मैनपुरी में चुनावी मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में है। सुबह 9 बजे तक मैनपुरी में 12.33% मतदान हो चुका है। इसके अलावा आगरा, संभल, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में वोट डाले जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : #लोकसभा_चुनाव_2024 : तीसरा चरण आज, अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज मैदान में..   ...
#लोकसभा_चुनाव_2024 : तीसरा चरण आज, अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज मैदान में..

#लोकसभा_चुनाव_2024 : तीसरा चरण आज, अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज मैदान में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान कल यानी 7 मई को होगा। तीसरे चरण में देश की 93 और यूपी की 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। देश में लगभग 120 महिलाओं समेत कुल 1300 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज वहीं अमित शाह, डिंपल यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज मैदान में हैं। यूपी की बात करें तो तीसरे चरण में संभल, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, एटा, आंवला, बरेली और बदायूं समेत कुल 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर कुल 100 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी.. तीसरे चरण में मुलायम सिंह के परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर लगी है। मैनपुरी से डिंपल यादव अपनी परंपरागत सीट पर यूपी के मंत्...
बसपा ने जौनपुर से काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट

बसपा ने जौनपुर से काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बसपा ने जौनपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया है। बसपा ने अब जौनपुर से श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। बताते चलें कि श्रीकला नामांकन करा चुकी हैं। इसके बाद उनका टिकट काटा गया है। माना जा रहा है कि श्याम सिंह यादव आज सोमवार को नामांकन कराएंगे। धनंजय के अगले कदम पर सबकी नजर उधर, जौनपुर में हुई इस बड़ी सियासी उठापटक की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने कर दी है। अब सभी की नजर धनंजय सिंह के अगले कदम पर टिकी है। https://samarneetinews.com/loksabha2024-babu-singh-kushwaha-was-beloved-by-all-parties/ धनंजय राजनीतिक के मझे हुए खिलाड़ी हैं। हालांकि, जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और सपा प्रत्याशी के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा अपना ...
कानपुर में PMModi का रोड शो, पहले गुरुद्वारा में टेका माथा

कानपुर में PMModi का रोड शो, पहले गुरुद्वारा में टेका माथा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : PM Modi Road Show in Kanpur प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज कानपुर में भव्य रोड शो हुआ। पहले प्रधानमंत्री एयरफोर्स स्टेशन से सड़क मार्ग से गुमटी नंबर-5 स्थित कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे। वहां सबसे पहले उन्होंने माथा टेका और प्रार्थना की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएम योगी भी रहे साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में एकत्रित हुए। प्रधानमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान छज्जों पर खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की। प्रधानमंत्री का शोभायात्रा का रथ शहर के प्रमुख मार्गों पर निकला। ये भी पढ़ें : Varansi : ‘मोदी गंगा पुत्र, तो मैं शिखंडी’, काशी से चुनाव लड़ रहीं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी का बड़ा हमला रथ पर प्रधानमंत्री के रथ पर मुख्यमंत्री योगी, कानपुर से बीजेपी...
रायबरेली से लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा, कांग्रेस की लिस्ट जारी

रायबरेली से लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा, कांग्रेस की लिस्ट जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस का सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस ने इन दोनों लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार सुबह कांग्रेस के एक्स एकाउंटर पर जारी हुई इस सूची में राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी घोषित किया गया है। अमेठी से सोनिया के पूर्व प्रतिनिधि को टिकट वहीं अमेठी से केएल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं अमेठी से लड़ने वाले केएल शर्मा सोनिया गांधी के पूर्व प्रतिनिधि हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज विशेष विमान से अमेठी पहुंचेंगे। दोपहर सवा 12 बजे करीब उनके नामांकन करने बात सामने आ रही है। ये भी पढ़ें : Loksabha2024 : बसपा ने इन खास 6 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी  ...
भावुक प्रियंका गांधी बोलीं, पिता के टुकड़े लेकर लौटी थी घर, उन्हें विरासत में मिली शहादत..

भावुक प्रियंका गांधी बोलीं, पिता के टुकड़े लेकर लौटी थी घर, उन्हें विरासत में मिली शहादत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ, डेस्क : कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के मुरैना में अपने पिता स्व. राजीव गांधी को याद कर जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं बल्कि शहादत मिली। कहा कि जब वह 19 साल की थीं तो पिता के टुकड़े लेकर घर लौटी थीं। तब वह नाराज थीं। फिर ये नाराजगी धीरे-धीरे खत्म हो गई। कहा, मोदी जी कभी नहीं समझ पाएंगे शहादत https://twitter.com/INCIndia/status/1786029587975057430 प्रियंका ने कहा कि आज वह 52 साल की हो गई हैं और पहली बार उन्होंने सार्वजनिक मंच से यह बात कही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं मिली। बल्कि विरासत में शहादत मिली। ये भी पढ़ें : सपा ने यूपी की इस सीट पर पति का टिकट काटा, पत्नी को बनाया प्रत्याशी.. वह एमपी के मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा ...
अयोध्या : रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

अयोध्या : रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान राम के दर्शन किए। वह भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से अयोध्या पहुंचीं। राष्ट्रपति ने रामनगरी में 4 घंटे बिताए। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमति मुर्मू धार्मिक अनुष्ठानों में ही लीन रहीं। रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी में किया पूजन रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। सरयू तट पर मां सरयू का पूजन किया। सभी विधि-विधान पूरे किए। हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला की आरती की। सरयू तट पर सबसे पहले मां सरयू का दूध व पंचामृत से अभिषेक किया। राज्यपाल आनंदीबेन ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत इसके बाद चुनरी भेंट की। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र और महंत दिनेंद्र दास ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति को रामनामी वस्त्र, मंदिर का मॉडल और रामलला का प्रसाद ...
Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?

Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (लखनऊ) : Loksabha Election 2024 कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। बसपा के पूर्व मंत्री अबकी बार सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले भाजपा के भी प्यारे रहे रहे। 2012 में दिल्ली में पूर्व मंत्री कुशवाहा ने भाजपा ज्वाइन की। लेकिन दोनों की मजबूरियां रहीं और एक-दूसरे का साथ छोड़ना पड़ा। आखिरकार कुशवाहा ने 'जन अधिकारी पार्टी' नाम से अपना राजनीतिक दल बना लिया। हालांकि, कुशवाहा को कभी राजनीतिक रूप से स्थायित्व नहीं मिला। अब उनकी अपनी पार्टी भी आस्तित्व भी खतरे में है। क्यों कि वह सपा के टिकट पर, सपा के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं। बुंदेलखंड में चर्चा है कि लगभग सभी दलों के प्यारे रहे कुशवाहा, खुद अपने घर बांदा से दूर क्यों हैं? बांदा से चुनावी मैदान में क्यों नहीं उतरते? आइये बाबू सिंह कुशवाहा के राजनीतिक सफर पर...