Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई

झांसी में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, 30 बचाए गए-सेना बुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसी: देर रात झांसी में बड़ा हादसा हो गया। झांसी के रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज में शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आग लग गई। इससे वहां 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चों को बचा लिया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना को बुलाया गया। सेना भी बुलाई गई, बचाव कार्य जारी समाचार लिखे जाने तक डीएम, एसएसपी समेत सभी बड़े अधिकारी मौके पर हैं। बचाव कार्य जारी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को झांसी भेजा है। रात पौने 11 बजे करीब लगी आग जानकारी के अनुसार महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू वार्ड में देर रात भीषण आग लग गई। इससे 10 नवजात बच्चों की झुलसने व दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बच्चों को बचाया गया है। CM योगी ने 12 घंटे में मांगी रिपोर्ट स...
देव दीपावली 2024 : लाखों दीपों से जगमगा उठे काशी के घाट, हर-हर महादेव की गूंज 

देव दीपावली 2024 : लाखों दीपों से जगमगा उठे काशी के घाट, हर-हर महादेव की गूंज 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : DevDeepawali2024 : आज भगवान शिव की नगरी काशी लाखों दीपों से जगमगा उठी। देवताओं की दीपावली मनाने के लिए काशी में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शाम होते ही सभी घाट दीपों से जगमगा उठे। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वहां हर-हर महादेव का जयकारा गूंजने लगा। रंग बिरंगी रोशनी से काशी के घाटों को ऐसे सजाया गया कि सुंदरता ने सभी का मनमोह लिया। भीड़ को काबू करने में सुरक्षा कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। घाटों पर आतिबाजी भी हुई। भक्ति और सौंदर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वहीं पर्यटकों ने नौका और वोट में बैठकर इसका आनंद उठाया। ये भी पढ़ें : Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..    ...
Sitapur : महिला खनिज अधिकारी से छेड़छाड़, मुख्य आरोपी फरार..3 गिरफ्तार

Sitapur : महिला खनिज अधिकारी से छेड़छाड़, मुख्य आरोपी फरार..3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में तैनात महिला खनिज अधिकारी के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया है। एससी/एसटी आयोग ने डीएम अभिषेक आनंद से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। उधर, पुलिस ने मामले में देर रात तक कार्रवाई की। हालांकि, मुख्य आरोपी अबतक फरार है। मुख्य आरोपी तक पहुंचने में पुलिस नाकाम आरोपी डंफर चालक आकाश, जेसीबी चालक राज कुमार और नरेंद्र पाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा। हालांकि, मुख्य आरोपी अरजीत शुक्ला और दिवाकर अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताते चलें कि रामकोट क्षेत्र के https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc धनईखेड़ा में अवैध खनन मामले में जिला खनिज अधिकारी शालिनी कुमारी से खनन माफिया के गुर्गों ने अभद्रता की थी। उनका मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था। साथ ही अपशब्द बोलते हुए छेड़छाड़ भी की थी। पीड़ित अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्...
UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार

UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक कोचिंग छात्रा से दो शिक्षकों द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि एक शिक्षक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई महीने तक ब्लैकमेल करते हुए लगातार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं एक अन्य शिक्षक से भी दुष्कर्म कराया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उसे कभी जबरन शराब पिलाता था, कभी गांजा पिलाता तो कभी सिगरेट पिलाता था। अन्य छात्रा से अश्लीलता करते आरोपी का Video हुआ था Viral चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्कर्म करने वाले दो शिक्षकों में एक शिक्षक वही साहिल है जिसका एक अन्य छात्रा के साथ अश्लीलता वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसे निर्दोष मानते हुए तब इसके समर्थन में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, अब उसका काला चिट्ठा खुला तो घिनौना चेहरा सबके सामने आ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छात्रा...
यूपी में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत

यूपी में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 20 लोग घायल हो गए। घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि टूरिस्ट बस में परिवार मथुरा से मुंडन कराकर लौट रहा था। मथुरा से लखनऊ लौट रहा था परिवार हादसा फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार लखनऊ के मोहिद्दीनपुर के संदीप अपने 5 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराकर मथुरा से लखनऊ लौट रहे थे। रात लगभग https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo पौने 11 बजे थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-49 के पास हादसा हो गया। हादसे में संदीप व बिटाना देवी सहित 5 लोगों की मौत हो गई। 20 घायलों में 7 की हालत गंभीर बनी है। ये भी पढ़ें : देखें Video : ‘दरोगा जी’ ने चौकी में युवक प...
Sharda Sinha : नहीं रहीं मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा

Sharda Sinha : नहीं रहीं मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश की सबसे मशहूर लोकगायिक शारदा सिन्हा अब नहीं रहीं। मंगलवार देर रात 72 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से यूपी-बिहार ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। मल्टीपल मायलोमा से थीं पीड़ित उनके बेटे अंशुमान सिन्हा का कहना है कि बिहार कोकिला मल्टीपल मायलोमा जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। यह कैंसर का एक प्रकार है। उन्हें 2017 से यह बीमारी थी। उन्होंने अपनी बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया था। हंसते हुए अपनी आवाज देती रहीं। ये भी पढ़ें : नहीं रहीं दूरदर्शन के ‘उड़ान’ धारावाहिक की एक्ट्रेस कविता चौधरी https://samarneetinews.com/doordarshans-udaan-serial-actress-kavita-chaudhary-passes-away/  ...
कानपुर : नर्स से अस्पताल में रेप, संचालक मोहम्मद इम्तियाज गिरफ्तार

कानपुर : नर्स से अस्पताल में रेप, संचालक मोहम्मद इम्तियाज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीतिन्यूज, कानुपर : कानपुर में एक निजी अस्पताल संचालक ने नर्सिंग छात्रा (नर्स) को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल संचालक का नाम मोहम्मद इश्तियाक उर्फ इम्तियाज बताया जा रहा है। मामला कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र का है। हालांकि, पुलिस पर रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली का भी आरोप है। नाइड ड्यूटी में बंधक बनाया जानकारी के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर में स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक मो. इम्तियाज ने वहां काम करने वाली नर्स के साथ दुष्कर्म किया। नाइट ड्यूटी के दौरान उसे बंधक बनाया। फिर शोर मचाने पर मुंह में ये भी पढ़ें : चित्रकूट में नर्स से गैंगरेप, विरोध पर आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा, 4 के खिलाफ मुकदमा कपड़ा ठूंस दिया। सुबह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पीड़ित युवती का ...
यूपी : उप चुनाव की तारीख बदली, अब 13 नहीं, 20 को मतदान

यूपी : उप चुनाव की तारीख बदली, अब 13 नहीं, 20 को मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में विधानसभा उपचुनाव की तारीख चुनाव आयोग द्वारा बदल दी गई है। अब यूपी में 13 नवंबर को नहीं, बल्कि 20 नवंबर को मतदान होगा। प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। कई राजनीतिक दलों ने की थी मांग बताते हैं कि राजनीतिक दलों के अनुरोध के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। तारीखों को पुनर्निधारित करते हुए 20 नवंबर को मतदान का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब और केरल में मतदान की तारीखें बदली गई हैं। ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम  ...
यूपी : कांग्रेस ने लड़की के साथ अश्लील वीडियो वाले जिलाध्यक्ष को हटाया, मां ने लिखाया मुकदमा

यूपी : कांग्रेस ने लड़की के साथ अश्लील वीडियो वाले जिलाध्यक्ष को हटाया, मां ने लिखाया मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस पार्टी ने बागपत के जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उसे पद से हटा दिया है। जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्र जारी करते हुए यह कार्रवाई की है। उधर, लड़की की मां ने कोतवाली में यूनुस चौधरी के खिलाफ बेटी के यौन शोषण का मुकदमा लिखाया है। लड़की से अश्लीलता करते Video हुआ था Viral बताते चलें कि जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी का एक युवती से अश्लीलता करते कथित वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि यूनुस लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए अश्लील हरकतें कर रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। कांग्रेस में मच गया था घमासान, पद से हटाया इससे कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गया। वहीं सोशल मीडिया पर पार्टी की खूब किरकिरी हुई। हालांकि, आरोपी जिलाध्यक्ष ने इसे विरोधियों की साजिश बताया था। उधर, बड़ौ...
CM Yogi को धमकी, 10 दिन में इस्तीफा दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी की तरह…पुलिस अलर्ट

CM Yogi को धमकी, 10 दिन में इस्तीफा दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी की तरह…पुलिस अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर धमकी दी गई है। अबकी बार उन्‍हें मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर पर काॅल करके धमकी दी गई है। सीएम योगी को धमकी देने वाले शख्‍स ने कहा है कि 10 दिन के अंदर सीएम योगी दें। नहीं तो उनका भी बाबा सिद्दीकी वाला हाल होगा। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आई काॅल शनिवार शाम आए धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को अलर्ट किया है। साथ ही अपने स्तर से भी जांच शुरू कर दी है।मुंबई पुलिस अब कंट्रोल रूम में आई कॉल की जांच में जुटी है। बताते चलें कि ये भी पढ़ें : BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस महाराष्‍ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की कुछ दिन पहले मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्‍याकांड की जिम्‍मेदारी गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली थी। उधर, सीए...