Thursday, July 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

रमजान_2025: रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज

रमजान_2025: रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शनिवार को रमजान का चांद नजर आ गया है। चांद दिखने के साथ ही रविवार से रोजे शुरू हो गए हैं। आज पहला रोजा है। इसके साथ ही पवित्र रमजान का महीना शुरू हो गया है। बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीददारी करते दिखे लोग लोगों ने इफ्तारी व सहरी का इंतजाम करते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खूब भीड़ देखी जा रही है। बताते चलें कि यह माह रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद महत्पूर्ण होता है। सभी लोगों में इस माह को लेकर खूब उत्साह रहता है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा गई है। ये भी पढ़ें: भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, Spadex की सफल लॉन्चिंग https://samarneetinews.com/india-creates-history-in-space-successful-launch-of-spadex/      ...
Lucknow: अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ा, 1 वर्ष और बने रहेंगे सीएम योगी के सलाहकार

Lucknow: अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ा, 1 वर्ष और बने रहेंगे सीएम योगी के सलाहकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार रिटायर्ड आईएएस अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा दिया गया है। विशेष सचिव विजय कुमार ने इस संबंध में आदेश पत्र जारी किया है। अब उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2026 तक है। सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में एक बताते हैं कि यह उनका चौथी बार सेवा विस्तार हुआ है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में श्री अवस्थी के पास गृह के साथ-साथ सूचना विभाग की भी जिम्मेदारी थी। ये भी पढ़ें: यूपी में 11 सीएमओ के तबादले, बांदा-सीतापुर और बुलंदशहर के भी बदले वह सीएम योगी के सबसे करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल हैं। उनमें अद्भुत कुशल नेतृत्व क्षमता है। इसीलिए उनकी गिनती सरकार के सबसे ताकतवर आईएएस अधिकारियों में भी रही है। ये भी पढ़ें: आगरा में पत्नी के उत्पीड़न से तंग टाटा के मैनेजर मानव शर्मा ने लगाई फांसी, सुसाइड से ...
आगरा में पत्नी के उत्पीड़न से तंग टाटा के मैनेजर मानव शर्मा ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले बनाया Video

आगरा में पत्नी के उत्पीड़न से तंग टाटा के मैनेजर मानव शर्मा ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले बनाया Video

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने वाले अतुल सुभाष सुसाइड केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। अब उत्तर प्रदेश के आगरा से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है। आगरा में पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने सुसाइड कर ली। सुसाइड से पहले मानव ने एक वीडियो भी बनाया। 6.57 सेकेंड के इस वीडियो में मानव का दर्द खुलकर सामने आया है। मौत के लिए पत्नी और उसके परिजनों को ठहराया जिम्मेदार आगरा के रहने वाले मानव शर्मा टीसीएस मुंबई में मैनेजर थे। उन्होंने अपनी पत्नी और मायके वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइड कर ली है। ये भी पढ़ें: प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’ उनकी शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। इसके बाद वह पत्नी को लेकर मुंबई चले गए। ले...
महाकुंभ_2025 का समापन, मुख्यमंत्री योगी ने सफाई कर्मियों संग किया भोजन

महाकुंभ_2025 का समापन, मुख्यमंत्री योगी ने सफाई कर्मियों संग किया भोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे। वहां अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में सफाई कर्मचारियों से मुलाकात करते हुए उन्हें सम्मानित किया। फिर सीएम योगी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ पंडाल में बैठककर सफाईकर्मियों संग भोजन भी किया। सफाई कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों को भी किया सम्मानित मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सफाई कर्मियों ने पूरे उत्साह से महाकुंभ को गंदगी से मुक्त रखने का काम किया है। इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के अथक परिश्रम और सहयोग से महाकुंभ स्वच्छता से संपन्न हुआ है। कुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री सुरेश खन्ना के अलावा नंदी भई मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने आज संगम तट पर 45 दि...
बाॅलीवुड अभिनेत्री से रेप-बड़े उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ मुकदमा

बाॅलीवुड अभिनेत्री से रेप-बड़े उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: बाॅलीवुड की एक अभिनेत्री ने बड़े उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। बताते हैं कि इस मामले में तीन और लोग भी आरोपी हैं। यह मुकदमा मुंबई के ठाणे में हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने 3 महीने तक अभिनेत्री की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। उद्योगपति श्याम भरतिया बड़े बिजनेसमैन हैं। 3 अन्य लोग भी मामले में आरोपी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि एफआईआर बीती 22 फरवरी को मुंबई के पास ठाणे के कपूरबावड़ी थाने में दर्ज हुई है। इसमें श्याम सुंदर भरतिया के अलावा 3 अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। एफआईआर में दुष्कर्म, धमकाने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप हैं। अभिनेत्री ...
बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रसेवे पर दो SUV कारों की टक्कर में कुंभ जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु, 8 घायल

बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रसेवे पर दो SUV कारों की टक्कर में कुंभ जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु, 8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मंगलवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो एसयूवी कारों की टक्कर हो गई। इसमें राजस्थान से महाकुंभ प्रयागराज जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नजदीकी शिवरामपुर (चित्रकूट) अस्पताल भिजवाया। वहां से गंभीर हालत में चित्रकूट जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए अतर्रा क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों ही गाड़ियां चित्रकूट की ओर जा रही थीं। 16.3 किमी के पास अतर्रा क्षेत्र में हादसा जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नागौर के मेहरता गांव निवासी धर्मेंद्र, राकेश शर्मा, राकेश सोनी, राजू तथा हिंगलाज, लालमन अर्टिगा कार से प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अतर्रा क्षेत्र में 16.3 किलोमीटर के संकेतक के पास पीछे से आई अनियंत्रित सफारी गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। पीछे से अनियं...
‘लड़कों से गलती हो जाती है..’ ब्रजेश पाठक के बयान पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

‘लड़कों से गलती हो जाती है..’ ब्रजेश पाठक के बयान पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के एक बयान से आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामा मच गया। स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। सपा विधायकों ने डिप्टी सीएम के बयान को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन भी किया।दरअसल, समाजवादी पार्टी विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 'सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हैं तो क्या वह बात भी मानेंगे कि लड़कों से गलती हो जाती है।' विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, 'बताइये क्या अपमान हुआ' डिप्टी सीएम पाठक के इस बयान से विधानसभा में सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे डिप्टी सीएम से माफी मांगने की मांग उठाने लगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मामले को शांत करने का प्रयास किया। यहां तक विधानसभा अध्यक्ष कुर्सी से खड़े हो गए। अध्यक्ष ने कहा कि 'आप बताइये कि क्या अपमान हुआ है, वह माफी मंगवाएंगे।' ये भी पढ़ें: ...
Lucknow: प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने सीएम योगी को भेंट की ‘चंदन किवाड़’

Lucknow: प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने सीएम योगी को भेंट की ‘चंदन किवाड़’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को अपनी पहली पुस्तक 'चंदन किवाड़' भेंट की। लोक गायिका श्रीमति अवस्थी ने अपनी पोस्ट में इस मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी की पुस्तक 'चंदन किवाड़' में रुचि, उनकी आत्मीयता के लिए वह आभारी हैं। 'चंदन किवाड़' से लेखन का सफर.. दरअसल, लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपनी नई पुस्तक 'चंदन किवाड़' में भारत की समृद्ध संस्कृति के बारे में बात की है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज की बेटी मालिनी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। ये भी पढ़ें: प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’ भारतीय लोक गायन में सोहर, कजरी या विवाह गीत और भजन में उनकी आवाज का सुरीलापन अपनी संस्कृति और सभ्यता की अ...
UP: गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर बड़ा हादसा, महिला डाॅक्टर समेत कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत

UP: गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर बड़ा हादसा, महिला डाॅक्टर समेत कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में देर रात एक भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार सवार महिला डाक्टर समेत दो महिला और दो पुरुष श्रद्धालुओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। ये लोग महाकुंभ स्नान करके लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में हुआ। वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर हादसा जानकारी के अनुसार, देर रात वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर तेज रफ्तार गिट्टी लदे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार महिला डाक्टर सोनी यादव (38 वर्ष), उनके पति डॉ. मुकेश यादव (पूर्णिया, बिहार), गायत्री देवी (50 वर्ष), विपिन मंडल (37 वर्ष) की मौत हो गई। ये भी पढ़ें: यूपी बजट: छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार, 2 फ्री सिलेंडर और ये भी.. वहीं कार चालक सलाउद्दीन (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को नींद आने के कारण हादसा हो...
यूपी बजट: छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार, 2 फ्री सिलेंडर और ये भी..

यूपी बजट: छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार, 2 फ्री सिलेंडर और ये भी..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
डाॅ. संजीव चौहान, लखनऊ: योगी सरकार अपनी दूसरी पारी का 9 बजट यूपी विधानसभा में पेश कर रही है। बजट2025 में यूपी की योगी सरकार एक से बढ़कर एक तोहफे देने की घोषणा की है। मेधावियों छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी देने की घोषणा की है। वहीं यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे बनाने का भी ऐलान किया है। इसके अलावा 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा हुई है। लैपटाप/स्मार्ट फोन के लिए 24 करोड़ की व्यवस्था वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि लैपटाप/स्मार्ट फोन आदि के लिए 24 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। यूपी में 8 मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय/छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ा योजना के 100  करोड़ के बजट से खरीदी जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें तहत मध्यम श्रेणी की इलेक्ट्रिक बसों के क्रय हेतू 100 करोड़ तथा चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए 50 करोड़...