Thursday, July 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

यूपी में तड़के सुबह तड़तड़ाईं गोलियां, एनकाउंटर में छैमार गिरोह का सरगना ईनामी अशद ढेर

यूपी में तड़के सुबह तड़तड़ाईं गोलियां, एनकाउंटर में छैमार गिरोह का सरगना ईनामी अशद ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज तड़के सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के ईनामी बदमाश अशद को ढेर कर दिया। बताते हैं कि इस अपराधी का यूपी समेत कई राज्यों में भय व्याप्त था। अलग-अलग राज्यों में मुकदमें भी दर्ज थे। पुलिस ने इसपर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। मथुरा पुलिस ने किया खात्मा जानकारी के अनुसार, मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फाति उर्फ अशद को पुलिस की गोली लगी। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि ये भी पढ़ें: सीतापुर में हाइवे पर दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, IG समेत अधिकारी मौके पर..  मरने वाला बदमाश छैमार गिरोह का सरगना था। यूपी के अलावा राजस्थान, जम्मूकश्मीर राज्यों में उसपर लूट, डकैती, हत्या और अन्य गंभीर ...
दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, जेपी नड्डा से खास मुलाकात

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, जेपी नड्डा से खास मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिमी यूपी के बाद शाम को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि यूपी के राजनीति हालात को लेकर चर्चा हुई। योगी और नड्डा की मुलाकात को काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस समय यूपी में संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार यूपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची दिल्ली में विचाराधीन है। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर भी दोनों नेताओं में बातचीत हुई है। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि यूपी में होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना तय है। वहीं जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी होगी। बताते चलें कि जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर लंबे समय से इंतजार चल रहा है। ये भी पढ़ें: UP : हरी झंडी दिखाते ही BJP विधायक ट्रेन के आगे गिरीं, धक्का-मुक्की का शिकार https...
फेमस Actress रान्या सोने की तस्करी करते गिरफ्तार, 15 दिन में 4 दुबई यात्रा और हर बार..

फेमस Actress रान्या सोने की तस्करी करते गिरफ्तार, 15 दिन में 4 दुबई यात्रा और हर बार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: साउथ की फेमस एक्ट्रेस रान्या राव को पुलिस ने सोना की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। रान्या की गिरफ्तारी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर की गई। बताते हैं कि इस अभिनेत्री पर पुलिस को लंबे समय से शक था। पुलिस के शक की वजह 15 दिन में 4 बार एक्ट्रेस की दुबई की यात्रा रही। हर यात्रा में एक्ट्रेस एक ही ड्रेस में नजर आईं। DGP की सौतेली बेटी हैं रान्या राव खास बात यह है कि एक्ट्रेस रान्या राव कर्नाट्स के डीजीपी (पुलिस आवास निगम) की सौतेली बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रान्या 3 मार्च की रात दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंची थीं। वहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच पर पता चला कि एक्ट्रेस रान्या राव ने ज्यादातर सोना अपने शरीर पर पहना हुआ था। साथ ही कुछ सोना एक्ट्रेस ने अपने कपड़ों में छिपाया हुआ था। हवाई अड्डे पर उनके पास से 14.8 किलोग्राम सोना जब...
सीएम योगी बोले, ‘पैसा लेकर भागा तो पाताल से भी ढूंढ लाएंगे’…अंसल ग्रुप के मालिक पर मुकदमा

सीएम योगी बोले, ‘पैसा लेकर भागा तो पाताल से भी ढूंढ लाएंगे’…अंसल ग्रुप के मालिक पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने दो टूक कहा है कि अगर अंसल ग्रुप का मालिक बायर्स का पैसा लेकर भागा तो पाताल से भी ढूंढ लाएंगे और सजा दिलाएंगे। बायर्स का एक-एक पैसा वापस दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद हजारों होम बायर्स ने राहत की सांस ली है तो वहीं एलडीए समेत सभी विभाग एक्शन मोड पर आ गए। रातों रात सभी विभागों ने एक्शन शुरू कर दिया। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने नामी बिल्डर अंसल ग्रुप के घपले और कथित दिवालिया को लेकर सख्त रुख अपनाया है। देर रात गोमतीनगर थाने में मुकदमा देर रात लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अंसल ग्रुप के मालिक बाप-बेटे समेत अन्य के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अंसल ग्रुप के प्रणव अंसल, सुशील अंसल, सुनील गुप्ता और विनय सिंह समेत अन्य केखिलाफ मुकदमा हुआ है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। बताते चलें कि फ्लैट/प्लाट...
UP: पति को पीठ पर लादकर CMO आफिस पहुंची महिला, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 

UP: पति को पीठ पर लादकर CMO आफिस पहुंची महिला, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में जहां सरकार स्वास्थ सेवाओं को लेकर गंभीरता दिखा रही है, वहीं अस्पतालों में हाल-बेहाल है। इसका उदाहरण आज यूपी के रायबरेली में देखने को मिला। वहां सीएमओ कार्यालय में एक महिला अपने दिव्यांग पति का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंची। महिला को दिव्यांग पति को ले जाने के लिए व्हील चेयर नहीं मिली। मजबूरन वह पति को कंधे पर लादकर सीएमओ कार्यालय तक पहुंचीं। वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद राजधानी लखनऊ तक मामला पहुंचा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार, सतांव ब्लाक के देदौर क्षेत्र की पिंकी नाम की महिला जिला अस्पताल अपने पति का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचीं। महिला का कहना है कि उनकी दो बेटियां हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM ब...
यूपी में दर्दनाक हादसा, बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं 3 छात्राओं की मौत, 11 घायल

यूपी में दर्दनाक हादसा, बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं 3 छात्राओं की मौत, 11 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरों में बैठीं तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसा मंगलवार सुबह महाराजगंज जिले में हुआ। टायर फटने से पलटी बोलेरो जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र में फरेंदा-धानी मार्ग पर सिकंदराजीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बोलेरो गाड़ी का टायर फट गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे के वक्त बोलेरो की स्पीड 100 से भी ज्यादा थी। गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। बोलेरो में बैठीं छात्राएं पुरन्दरपुर क्षेत्र के समरधीरा स्थित पारस नाथ इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की थीं। अस्पताल में 11 घायल भर्ती ये छात्राएं बोलेरो बुक कराकर धानी में बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। घटना के बाद च...
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज आकाश आनंद को पार्टी से निकाला, बोलीं-पश्चाताप की जगह दिखाया अहंकार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज आकाश आनंद को पार्टी से निकाला, बोलीं-पश्चाताप की जगह दिखाया अहंकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा में जारी घमासान रविवार के बाद सोमवार को भी जारी रहा। इसकी खबर भी आई। दरअसल, एक दिन पहले ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया था। आज बाहर का रास्ता दिखाते हुए पार्टी से बाहर निकाल दिया है। बसपा सुप्रीमो ने यह ऐलान भी कर दिया था कि उनकी अंतिम सांस तक कोई भी उनका उत्तराधिकारी नहीं होगा। आकाश आनंद ने दी थी लंबी-चौड़ी प्रतिक्रिया इसके बाद आकाश आनंद ने लंबी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उसमें तमाम बातें लिखीं थीं। प्रतिक्रिया से बसपा सुप्रीमो मायावती और नाराज हो गईं। आज उन्होंने आकाश आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी पदों से बेदखल कर कर दिया। साथ ही बाहर का रास्ता दिखाते हुए पार्टी से निष्काषित भी कर दिया। बसपा सुप्रीमो बोलीं, प्रतिक्रिया में अहंकार.. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी की आल-इंडिया की बैठक में कल ...
अखिलेश यादव बोले, आरक्षण खत्म करने की सरकारी साजिश है निजीकरण

अखिलेश यादव बोले, आरक्षण खत्म करने की सरकारी साजिश है निजीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भाजपा सरकार पर आरक्षण को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि निजीकरण असल में सरकार की आरक्षण खत्म करने की एक बड़ी साजिश है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारें, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर आरक्षण को दूसरे तरीके से खत्म करने की साजिश रच रही हैं। पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने कई सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंप दिया। कहा, केंद्र के रास्ते पर ही यूपी की सरकार भी अब उसी रास्ते में यूपी की भाजपा सरकार भी निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सपा मुखिया ने अपने जारी बयान में कहा है कि भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम करती हैं। https://samarneetinews.com/manager-manavsharma-fed-up-with-wifes-harassment-committed-suicide-in-agra/ कहा कि यूपी की भाजपा सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को निजी हाथों में...
“मैंने अभिषेक से संबंध बनाए, लेकिन मानव को नहीं बताया क्यों कि..” निकिता का एक ओर Video वायरल

“मैंने अभिषेक से संबंध बनाए, लेकिन मानव को नहीं बताया क्यों कि..” निकिता का एक ओर Video वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यजू, लखनऊ: यूपी के आगरा में पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर TCS कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी निकिता का एक और वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी पहले वाले की तरह तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो मानव की सुसाइड से पहले का बताया जा रहा है। इसमें निकिता किसी का नाम लेकर उसके साथ अपने शारीरिक संबंधों को स्वीकार रही हैं। निकिता कह रही हैं कि यह उनका पास्ट था। पुराना बताया जा रहा यह वीडियो इसके बारे में उन्होंने अपने पति मानव को शादी से पहले ही बता दिया था, लेकिन अभिषेक के साथ से*स भी हुआ है, यह नहीं बताया था, क्योंकि वह डरती थीं कि उनका मानव से रिश्ता न टूट जाए। वीडियो में निकिता ने अपने मामा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 'शादी के बाद किसी लड़के को नहीं..' निकिता वीडियो में कहती सुनीं जा रही हैं कि मानव से शादी के बाद उन्होंने किसी लड़के को देखा तक...
BSP: मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, कहा-‘मेरे जिंदा रहने तक अब कोई उत्ताधिकारी नहीं’

BSP: मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, कहा-‘मेरे जिंदा रहने तक अब कोई उत्ताधिकारी नहीं’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा में रविवार को आंतरिक घमासान की खबर आई है। मायावती ने आज अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटाने का ऐलान किया है। मायावती ने यह भी कहा है कि 'मेरे जिंदा रहने तक अब कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। कहा कि रिश्ते-नातों का कोई महत्व नहीं है। इससे पहले आकाश के ससुर को किया था बाहर बसपा सुप्रीमो ने यह फैसला सुनाते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। बताते चलें कि इससे पहले मायावती ने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को हटाया था। आकाश के भाई आनंद व रामजी को बड़ी जिम्मेदारियां मायावती ने आकाश के भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। दोनों को पार्टी का नेशनल कोआर्डिनेटर बना दिया गया है। मायावती ने कहा है कि अब मैंने खुद भी यह फैसला ले लिया है कि मेरे जीते जी व मेरी आखिरी सांस तक कोई भी पार्टी में मेरा उत्तराधिकारी नही...