Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Banda News: बांदा में ई-रिक्शा पलटने से युवती की मौत

Banda News: बांदा में ई-रिक्शा पलटने से युवती की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा में ई-रिक्शा पलटने से हादसा हो गया। उसपर सवारियां सवार थीं। बताते हैं कि एक महिला यात्री की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बिसंडा के दरिया बाबा मोड़ पर हुई। अन्य लोगों को भी आई चोटें बताते हैं कि उसमें सवार पारा बिहारी गांव के कलुआ की बेटी 19 साल की संतोषियां भी बैठी थी। वह ई-रिक्शा के नीचे दब गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। समाजसेवी पीसी पटेल समेत अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ये भी पढ़ें: हत्या या हादसा? बांदा में व्यापारी के बेटे की मौत की उलझी गुत्थी, पढ़ें खबर   ये भी पढ़ें: Banda: बीड़ी से लगी पति-पत्नी के रिश्ते में आग, एक की मौत-दूसरा बेहाल    ...
महाकुंभ: SP GRP झांसी ने बांदा-मानिकपुर-महोबा समेत कई स्टेशनों का किया निरीक्षण

महाकुंभ: SP GRP झांसी ने बांदा-मानिकपुर-महोबा समेत कई स्टेशनों का किया निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महाकुंभ की तैयारियों को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भी खास सुरक्षा व्यवस्था की जा रही हैं। तैयारियों को जांचने झांसी जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बांदा, मानिकपुर, महोबा और घाटमपुर, उरई, रागौल स्टेशनों का निरीक्षण किया। सभी स्टेशनों पर फोर्स की तैनाती और ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बांदा GRP थाने का भी आकस्मिक निरीक्षण बताते हैं कि एसपी श्री श्रीवास्तव ने बांदा जीआरपी थाना का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। कार्यालय की साफ-सफाई व महिला हेल्प डेस्क साथ ही अर्दली रूम किया। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण। इस दौरान बांदा जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। उरई, मानिकपुर, महोबा और घाटमपुर भी पहुंचे SP इसी क्रम में आगामी महाकुंभ-2025 को सकुशल संपन्न ...
Hamirpur: हमीरपुर में इंटरसिटी एक्स. ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत

Hamirpur: हमीरपुर में इंटरसिटी एक्स. ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर के पचखुरा गांव के रहने वाले इंद्रपाल (67) इंटरसिटी एक्सप्रेस से बीती शाम जा रहे थे। ट्रेन पर चढ़ते समय फिसला पैर इसी दौरान स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया। बताते हैं कि वह ट्रेन के नीचे जा गिरे और कटकर उनकी मौत हो गई। घटना से वहां कोहराम मच गया। यात्रियों ने ट्रेन के ड्राइवर को सूचना दी। बाद में जीआरपी ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बांदा में शव का पोस्टमार्टम हुआ है। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका https://www.youtube.com/watch?v=4t9WQrLHqc0  ...
बांदा में छात्रा अनामिका ने सुसाइड की, परिजन ने कही यह बात..

बांदा में छात्रा अनामिका ने सुसाइड की, परिजन ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, परिवार के लोग सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं बता सके हैं। कक्षा में पढ़ती थी अनामिका जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले सुरेश की बेटी अनामिका (13) गांव के स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। बताते हैं छात्रा ने बीती शाम घर में फांसी लगा ली। घटना से परिवार में https://samarneetinews.com/in-banda-11th-class-girlstudent-committed-suicide-family-shocked/ कोहराम मच गया। छात्रा के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। परिवार के लोग छात्रा के सुसाइड करने का कारण नहीं बता सके हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। ...
हत्या या हादसा? बांदा में व्यापारी के बेटे की मौत की उलझी गुत्थी, पढ़ें खबर

हत्या या हादसा? बांदा में व्यापारी के बेटे की मौत की उलझी गुत्थी, पढ़ें खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: दो दिन से लापता व्यापारी के बेटे की मौत का मामला हत्या और हादसे में उलझ गया है। मृतक युवक के व्यापारी पिता ने बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह हादसा भी हो सकता है। अब शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। दो दिन लापता, फिर मिला शव जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड रेलवे स्टेशन के अतुल गुप्ता (39) बीती 15 दिसंबर को घर से पिता को खाना देने निकले। इसके बाद न दुकान पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। दो दिन तक पिता श्यामू गुप्ता और परिवार के लोग उन्हें रिश्तेदारी और अस्पताल में तलाशते रहे। उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। 17 दिसंबर मंगलवार की दोपहर अतुल का शव खुरहंड रोड स्थित नाले में पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद परिवार और पुलिस को जानकारी हुई। मृतक के ममेरे भाई...
Banda: बीड़ी से लगी पति-पत्नी के रिश्ते में आग, एक की मौत-दूसरा बेहाल

Banda: बीड़ी से लगी पति-पत्नी के रिश्ते में आग, एक की मौत-दूसरा बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक छोटी सी चीज बीड़ी ने एक परिवार में रिश्तों के बीच ऐसी आग लगाई, कि सबकुछ तबाह हो गया। डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद पत्नी अपने पति की बीड़ी की आदत से परेशान थी। उसने पति से बीड़ी की बदबू से दिक्कत की बात कहते हुए छोड़ने को कहा। पति बीड़ी पीना छोड़ नहीं पाया। बताते हैं कि इसे लेकर दोनों में मनमुटाव रहने लगा। दूरियां भी बढ़ गईं। दुखद घटनाक्रम में आज बुधवार सुबह पति फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पत्नी समेत सभी परिजन बेहाल हैं। पूरा घटनाक्रम बांदा शहर के मढ़िया नाका मोहल्ले का है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ियानाका मोहल्ले के रहने वाले कमलेश के बेटे 25 वर्षीय आनंद ने आज सुबह घर में फांसी लगा ली। जब काफी देर वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार के लोगों को कुछ अंदेशा हुआ। कमरे की कुंडी खटखटाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर दरवाजा तोड़क...
लखनऊ में कांग्रेसियों का जबरदस्त प्रदर्शन, धक्का-मुक्की में अजय राय बेहोश-गिरफ्तारियां

लखनऊ में कांग्रेसियों का जबरदस्त प्रदर्शन, धक्का-मुक्की में अजय राय बेहोश-गिरफ्तारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बैरीकेडिंग तोड़कर विधानसभा तक पहुंचने की कोशिशि की। हालांकि, पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक दिया। कांग्रेसियों ने खूब नारेबाजी की। धक्का-मुक्की में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बेहोश भी हो गए। कांग्रेसियों को गिरफ्तारी के बाद ईको गार्डन ले जाकर छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार किया गया। विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधान भवन में प्रदर्शन किया। बाद में उन्हें भी गिरफ्तार कर ईको गार्डन ले जाया गया। बताते चलें कि पुलिस ने सुबह ही वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया था। कई कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। इसके बाद भी कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में विधानसभा घेराव को पहुंचे। पुलिस ने सभी गिरफ्तार कांग्रेसियों को ईको गार्ड...
Breaking: बांदा में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

Breaking: बांदा में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक अज्ञात युवती का शव मिला है। यह शव किसी लगभग 18 से 20 साल की उम्र की युवती का है। शव जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में मुरवल पुलिस चौकी के पास मिला है। बताते हैं कि शव गडरा नाले में पड़ा मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फारेंसिक टीम ने जुटाए सबूत सूत्रों का कहना है कि युवती से दुष्कर्म कर हत्या की आशंका है। शव को सबसे पहले सुबह करीब साढ़े 7 बजे देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत ही जांच शुरू हो गई। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि मौके पर फारेंसिंक टीम को बुलाकर सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। ये भी पढ़ें: UP: प्ले स्कूल के वॉशरूम में महिला टीचर ने पकड़ा हिडन कैमरा, डायरेक्टर गिरफ्तार https://samarneetinews.com/up-hidden-camera-found-in-washroom-of-play-school-director-arrested/    ...
UP: दरोगा को गोली मारकर हत्या करने की धमकी, 3 के खिलाफ FIR..

UP: दरोगा को गोली मारकर हत्या करने की धमकी, 3 के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रयागराज में तैनात दरोगा को बांदा में गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई। दरोगा ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते हैं कि दरोगा का आरोपियों के साथ प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज में तैनाती, बांदा में है घर जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर के रहने वाले उमेश बाजपेई प्रयागराज में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बांदा कोतवाली में तहरीर ये भी पढ़ें: Banda: विवाहिता रतना की संदिग्ध हालात में मौत, पति-सास समेत कई पर मुकदमा दी है कि वह छुट्टी पर घर आए हुए हैं। 15 दिसंबर को देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के जमीनी विवाद से जुड़ा है पूरा मामला जितेंद्र तिवारी और दो अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर अभद्रता की। गाली-गलौच करते हुए गोली मारने की धमकी भी दी। दरोगा न...
बांदा: सिमौनीधाम में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, मरीजों की उमड़ी भीड़

बांदा: सिमौनीधाम में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, मरीजों की उमड़ी भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सिमौनीधाम में मौनी बाबा महोत्सव आज तीन दिवसीय भंडारा-मेला के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. ऊषा वर्मा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने चिकित्सकों से दवाएं लीं। शिविर का निर्देशन जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष सोनी ने किया। बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया कुछ मरीजों को गंभीर बीमारी के कारण इलाज के लिए आगे रेफर भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. उषा वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1100 से ज्यादा मरीजों को होम्योपैथिक पद्धति से निःशुल्क दवाएं दी गईं। लोगों को होम्योपैथिक औषधियों https://samarneetinews.com/ratna-died-under-suspicious-circumstances-in-her-in-laws-house-accused-of-dowry-death/ से शारीरिक-मानसिक इलाज के बारे मे...